{"_id":"6a8de3e2a8dbf482e5073597","slug":"concerns-over-school-childrens-safety-parents-raise-questions-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-98893-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर चिंता, अभिभावकों ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर चिंता, अभिभावकों ने उठाए सवाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में सोमवार को कई जगहों पर स्कूली बसें फंसने के कारण अभिभावकों में प्रशासन के प्रति रोष देखने को मिला। वहीं, कई अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। बारिश के बाद शहर में कहीं स्कूली बसें और वैन जलभराव में फंस गईं तो कहीं बच्चों को कीचड़ और पानी से होकर गुजरना पड़ा।
अभिभावकों ने बताया कि गुरुग्राम प्रदेश के सबसे अधिक टैक्स देने वाले शहरों में शामिल है। इसके बाद भी कहीं भी जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। बारिश होते ही कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर जाता है। इससे स्कूली बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल की छुट्टी के बाद अगर बच्चे समय पर घर नहीं पहुंचते हैं तो उनकी चिंता बढ़ जाती है। जलभराव वाले रास्तों पर बसों और वैन के फंसने से बच्चों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।
मेरे दो बच्चे हैं। बारिश के बाद जगह- जगह जलभराव के कारण बच्चों को आवाजाही करने में परेशानी होती है।
- सुजित, अभिभावक, देवीलाल कॉलोनी
मेरे बच्चे स्कूल वैन से आते हैं। कई बार सेक्टर 9 से फिरोज गांधी-2 तक आने में दो घंटे लग जाते हैं।
- टिंकू यादव, अभिभावक, फिरोज गांधी-2
शहर में टैक्स देने के बावजूद जलभराव की समस्या झेलनी पड़ रही है। जलनिकासी की उचित व्यवस्था करनी चाहिए।
- दिलीप, अभिभावक संघ, जनरल सेक्रेटरी
स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे समय पर घर नहीं पहुंचते तो चिंता बनी रहती है। इस पर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।
- रंजिता, अभिभावक, अशोक विहार फेज-1