{"_id":"6a8de3686133db75d90e2ff4","slug":"auto-and-cab-fares-double-as-soon-as-it-starts-raining-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-98935-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बारिश होते ही दोगुना हो जाता है ऑटो और कैब का किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बारिश होते ही दोगुना हो जाता है ऑटो और कैब का किराया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। सोमवार दोपहर हुई तेज बारिश के बाद बादशाहपुर और आसपास के इलाकों में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया और कई जगह लंबा जाम लग गया। जलभराव के कारण कई वाहन पानी में फंस गए। ऐसे में लोगों ने ऑटो और कैब का सहारा लिया। आईटी और कॉर्पोरेट कर्मचारियों ने बताया कि बारिश और जाम का फायदा उठाकर ऑटो और कैब चालकों ने किराया बढ़ा दिया। इस बीच सुभाष चौक और राजीव चौक पर लोग घंटों तक हालात सामान्य होने का इंतजार करते रहे।
राजीव चौक से बादशाहपुर जाने के लिए ऑटो चालक 100 रुपये तक किराया मांग रहे थे जबकि राजीव चौक से बादशाहपुर के 20 से 30 रुपये लगते हैं।
-नीरज, लक्ष्मण विहार, गुरुग्राम
कैब चालक रूट का किराया 400 से 500 रुपये तक मांग रहे थे। हर बारिश के दौरान जाम के बीच ऑटो व कैब चालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं।
- नरेंद्र , कॉर्पोरेट कर्मचारी
एमजी रोड से कोचिंग जाते समय जाम के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और ऑटो वालों ने दोगुना किराया लिया।
- सचिन, सरहोल, सेक्टर 18
जाम में फंसने से घर पहुंचने में भी काफी देरी होती है। जाम के कारण लोग सुभाष चौक व राजीव चौक पर घंटो तक खड़े रहे।
- मोहित, कॉर्पोरेट कर्मचारी