{"_id":"6ad65184c9a74874d90f61e1","slug":"video-gurugram-9600-vehicles-sold-in-nine-days-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: नौ दिनों में 9600 वाहनों की हुई बिक्री, 670 करोड़ रुपये से अधिक का हुआ कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: नौ दिनों में 9600 वाहनों की हुई बिक्री, 670 करोड़ रुपये से अधिक का हुआ कारोबार
शारदीय नवरात्र के दौरान जिले में वाहनों की खरीदारी में तेजी देखने को मिली। इस दौरान इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की मांग सबसे ज्यादा रही। नवरात्र के नौ दिनों में जिले में दोपहिया और चारपहिया समेत कुल 9600 वाहनों की डिलीवरी हुई। इस दौरान 670 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। इनमें पेट्रोल- डीजल और ईवी वाहन शामिल है। ईवी सेंगमेंट में करीब 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ईवी डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि इस साल 1440 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई है। इनमें दो पहिया और चार पहिया शामिल है वहीं पिछले साल नवरात्रों में लगभग 1200 ईवी वाहनों की बिक्री हुई थी। उनका मानना है कि दिवाली तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहेगा और बिक्री में और इजाफा हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।