{"_id":"6a92c2c4c3cd8c4e6d04779e","slug":"video-deep-potholes-on-spr-from-vatika-chowk-to-ghata-mod-in-gurugram-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: वाटिका चौक से घाटा मोड़ तक एसपीआर पर गहरे गड्ढे, वाहन चालक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: वाटिका चौक से घाटा मोड़ तक एसपीआर पर गहरे गड्ढे, वाहन चालक परेशान
गुरुग्राम में वाटिका चौक से घाटा मोड़ तक दक्षिणी पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद सड़क की स्थिति और खराब हो गई है। कई स्थानों पर सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है और उनमें पानी जमा होने से वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। इससे हादसे का खतरा भी बढ़ गया है।
एसपीआर का यह हिस्सा न्यू गुरुग्राम के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है। इस सड़क के माध्यम से फरीदाबाद से आने वाले वाहन चालक एनएच-48 और गुरुग्राम-सोहना हाईवे की ओर जाते हैं। इसके अलावा रोजाना बड़ी संख्या में स्थानीय वाहन भी इस मार्ग से गुजरते हैं। सड़क पर गड्ढों और जलभराव के कारण वाहन चालकों को धीमी गति से निकलना पड़ता है, जिससे कई जगह यातायात प्रभावित होता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है। पानी भरने के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते और दोपहिया वाहन चालकों के लिए स्थिति अधिक जोखिम भरी हो जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।