{"_id":"6ab3d45bc9292a39f3008cb3","slug":"video-caqm-to-keep-close-watch-on-bandhwari-and-major-waste-dumping-sites-regarding-air-pollution-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"वायु प्रदूषण: बंधवाड़ी और प्रमुख कूड़ा घरों पर रहेगी सीएक्यूएम की नजर, जीएमडीए ने शुरू की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायु प्रदूषण: बंधवाड़ी और प्रमुख कूड़ा घरों पर रहेगी सीएक्यूएम की नजर, जीएमडीए ने शुरू की तैयारी
गुरुग्राम में सर्दियों में बढ़ने वाले वायु प्रदूषण को देखते हुए बंधवाड़ी कूड़ा निस्तारण स्थल और शहर के प्रमुख कूड़ा घरों पर अब वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की नजर रहेगी। इन स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का आयोग को एक्सेस देने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की ओर से जरूरी तकनीकी इंतजाम किए जा रहे हैं।
जीएमडीए ने बंधवाड़ी में 29 और 14 सेकेंडरी वेस्ट कलेक्शन प्वाइंट पर 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। रात के समय निगरानी और ट्रैकिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 26 स्मार्ट फ्लडलाइट भी लगाई गई हैं। कुल 45 सीसीटीवी कैमरे जीएमडीए के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से जुड़े हैं। सेकेंडरी वेस्ट कलेक्शन प्वाइंट में बेरीवाला बाग, शीतला माता मंदिर, अतुल कटारिया चौक, लेजर वैली, ताऊ देवी लाल स्टेडियम, रोशनपुरा सब्जी मंडी, खांडसा खत्ता, कार्टरपुरी, चौमा, पिलर नंबर-48, चक्करपुर, कन्हई, झाड़सा बांध और कोर्ट पार्किंग के सामने के स्थान शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।