फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Four injured in three separate road accidents.

Gurugram News: अलग-अलग तीन सड़क हादसों में चार घायल

Wed, 23 Sep 2026 07:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
Four injured in three separate road accidents.
भोंडसी थाने, खेड़कीदौला थाने व पटौदी थाने में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में हुए अलग-अलग तीन सड़क हादसों में चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया है। पीड़ितों की शिकायतों के आधार पर अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ भोंडसी थाने, खेड़कीदौला थाने व पटौदी थाने में सड़क हादसे संंबंधी धाराओं में 22 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई है। संबंधित थानों की पुलिस मामलों की छानबीन कर रही है।
भोंडसी थाने में दी शिकायत में कादरपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 अगस्त की रात करीब 10 बजे वे अपने दोस्त सुनील के साथ कार मारुति फ्रॉक्स में सवार होकर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पलवल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हुई और जितेंद्र कुमार व सुनील को भी चोटें आई। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

ऑटो चालक ने मारी टक्कर
खेड़कीदौला थाने में दी शिकायत में नैनिताल (उत्तराखंड) के पीरुमदारा गांव निवासी पूरन सिंह ने बताया कि वे परिवार सहित रामपुरा में किराये पर रहते हैं। 21 सितंबर को उनका बेटा सौरभ नेगी बाइक पर सवार होकर मानेसर की ओर जा रहा था। रवि होटल के पास एक ऑटो ने उनके बेटे की बाइक को साइड से टक्कर मार दी। जिससे उनका बेटा बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गया। चालक अपने ऑटो को लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार ने पीछे से मारी टक्कर
भिवानी के देवसर गांव निवासी विष्णु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके भाई महेंद्र की ट्रांसपोर्ट कंपनी में सुरेंद्र निवासी देवसर गांव (भिवानी) चालक की नौकरी करता है और ऊंचा माजरा में किराये पर रहते हैं। 21 सितंबर की रात करीब 10 बजे विष्णु व सुरेंद्र खाना खाने के बाद पैदल ही ऊंचा माजरा गांव के पास एक्सपी कंपनी में आ रहे थे। इसी दौरान बिलासपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बेलेनो कार ने सुरेंद्र को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद वह कार सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई। हादसे के बाद चालक कार को माैके पर छोड़कर भाग गया। घायल सुरेंद्र को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

----
तीनों मामलों में पीड़ितों की शिकायतों के आधार पर अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके छानबीन की जा रही है। हादसों को अंजाम देने वाले चालकों की पहचान करके उनको गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article