{"_id":"6ad9d3f4b51b8eed8505e69f","slug":"video-ghaziabad-from-polio-to-soaring-aspirations-sonu-learned-to-play-cricket-while-in-wheelchair-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: पोलियो से हौसले की उड़ान तक, सोनू ने व्हीलचेयर पर सीखा क्रिकेट खेलना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: पोलियो से हौसले की उड़ान तक, सोनू ने व्हीलचेयर पर सीखा क्रिकेट खेलना
पोलियो से प्रभावित होने के बावजूद सोनू गुप्ता ने हौसले को अपनी ताकत बनाया और व्हीलचेयर पर क्रिकेट खेलना सीखा। अब वह न केवल भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट से जुड़े हैं, बल्कि खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं। दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रतिभा को पहचान दिलाने और समाज में उनके प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 24 अक्तूबर को इंदिरापुरम के न्यायखंड-एक स्थित टीएनएम क्रिकेट अकादमी में टी-20 व्हीलचेयर क्रिकेट अवेयरनेस मैच और टूर्नमामेंट खेला जाएगा। टीएनएम अकादमी के मैदान पर होने वाले डे-नाइट मुकाबले में उत्तर प्रदेश और दिल्ली की टीमें आमने-सामने होंगी।
एसकेके फाउंडेशन और अलख पांडेय की ओर से आयोजित इस मैच से पहले खिलाड़ियों को जर्सी वितरित की गईं। बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में आयोजक मुकेश जौहरी ने बताया कि जिले में पहली बार राष्ट्रीय स्तर का व्हीलचेयर क्रिकेट मुकाबला आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया (डीसीसीआई) के अध्यक्ष और संयुक्त सचिव स्क्वाड्रन लीडर अभय प्रताप सिंह सहित व्हीलचेयर क्रिकेट से जुड़े पदाधिकारी शामिल होंगे। मुख्य मुकाबले से पहले पांच-पांच ओवर का जागरूकता मैच भी खेला जाएगा। प्रेस वर्ता में एसकेके फाउंडेशन की संस्थापिका नूतन पटवाल, अध्यक्ष सौरभ गोस्वामी, महासचिव रेनू ममगई, सामाजिक सचिव मोनी सैनी, संयुक्त सचिव राकेश सिरोही उपस्थित रहे।
भारतीय टीम के खिलाड़ी दिखाएंगे दम
मुकाबले में भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान सोमजीत सिंह, सौरव मलिक और सोनू गुप्ता हिस्सा लेंगे। रिजर्व खिलाड़ी राजा बाबू भी मैदान पर उतरेंगे। इनके अलावा भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके अनमोल वशिष्ठ, गौरव यादव और इरफान हैदर भी खेलेंगे।
समान अधिकार और सम्मान की मांग
गाजियाबाद के बहरामपुर निवासी राजा बाबू दिव्यांग क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से पहचान बना चुके हैं। मई 2026 में ग्रेटर नोएडा में आयोजित राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप में उन्होंने 39 गेंदों पर नाबाद 110 रन बनाए थे। खिलाड़ियों का कहना है कि उन्हें भी अन्य खिलाड़ियों की तरह समान अवसर, सम्मान और सुविधाएं मिलनी चाहिए। इस आयोजन का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को खेल के माध्यम से आगे बढ़ने का मंच देना और समाज की सोच में सकारात्मक बदलाव लाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।