फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Member of Deepak Agarwal gang arrested with charas worth ₹50 lakh

गाजियाबाद: 50 लाख की चरस के साथ दीपक अग्रवाल गैंग का सदस्य गिरफ्तार, हत्या समेत आठ मुकदमे दर्ज

Tue, 20 Oct 2026 07:25 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 20 Oct 2026 07:25 PM IST
सार

एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि बरामद चरस की बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपये है। आरोपी दिल्ली से चरस लाकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाता था और ट्रक व टेंपो चालकों के अलावा नशा करने वाले लोगों को बेचता था।

विज्ञापन
Member of Deepak Agarwal gang arrested with charas worth ₹50 lakh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने 50 लाख की चरण के साथ दीपक अग्रवाल गैंग का सदस्य मदन उर्फ बच्ची निवासी अगरौला को गिरफ्तार किया है। बदमाश के कब्जे से एक किलो 10 ग्राम चरस और दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी बरामद हुई है। 

विज्ञापन


एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि बरामद चरस की बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपये है। आरोपी दिल्ली से चरस लाकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाता था और ट्रक व टेंपो चालकों के अलावा नशा करने वाले लोगों को बेचता था। मंगलवार तड़के खड़खड़ी रोड स्थित अंडरपास के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान स्कूटी पर आ रहे एक युवक को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर उसने स्कूटी मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। 
विज्ञापन


जांच में स्कूटी दिल्ली के गाजीपुर इलाके से चोरी होने की जानकारी मिली। इस संबंध में वहां चोरी का मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तार आरोपी मदन उर्फ बच्ची ने पूछताछ में बताया गया करीब 20 दिन पहले गाजीपुर, दिल्ली से स्कूटी चोरी की थी। उसके बैग की तलाशी लेने पर दो पैकेट में रखी एक किलो 10 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली में खजूरी फ्लाईओवर के पास से चरस लाता था और उसे छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। उसके खिलाफ हत्या का एक, गैर इरादतन हत्या का एक, हत्या के प्रयास के दो, आर्म्स एक्ट के दो और स्कूटी चोरी का एक मुकदमा समेत कुल आठ मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस आरोपी के अन्य आपराधिक मामलों की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed