{"_id":"6a68c7b6ec8fb4d82a03230f","slug":"video-rs-60-lakh-project-in-faridabad-will-bring-tap-water-to-602-households-across-15-hamlets-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: ग्रामीण इलाकों में 602 परिवारों को घर बैठे मिलेगा नल से पीने का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: ग्रामीण इलाकों में 602 परिवारों को घर बैठे मिलेगा नल से पीने का पानी
फरीदाबाद जिले के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले 602 परिवारों को जल्द ही घर बैठे नल से पेयजल की सुविधा मिलेगी। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) ने पांच गांवों की 15 ढाणियों में नई पेयजल पाइपलाइन बिछाने की परियोजना तैयार की है। परियोजना के तहत प्रत्येक घर तक फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन (एफएचटीसी) के तहत पानी की सप्लाई की जाएगी। विभाग इस परियोजना पर करीब 60 लाख रुपये खर्च करेगा। परियोजना के तहत खोरी जमालपुर, पाली, आलमपुर, तिगांव और तिगांव अधाना पट्टी की 15 ढाणियों में रहने वाले लोगों को फायदा मिलेगा। योजना के तहत करीब 18.65 किलोमीटर डीआई पाइपलाइन और 3.5 किलोमीटर एचडीपीई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। साथ ही 602 घरों तक अलग-अलग नल कनेक्शन दिए जाएंगे। पाइपलाइन डालने के लिए करीब 19 किलोमीटर तक खुदाई होगी, जबकि निर्माण के बाद सड़क और इंटरलॉकिंग टाइलों को पहले जैसी स्थिति में बहाल किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से घर-घर पेयजल कनेक्शन की मांग की जा रही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।