{"_id":"6a645f3c14e1a0e07c043cf6","slug":"video-krantikari-mazdoor-morcha-staged-a-protest-against-the-paper-leak-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"क्रांतिकारी मजदूर मोर्चा ने पेपर लीक के विरोध में किया प्रदर्शन, जंतर मंतर पर पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रांतिकारी मजदूर मोर्चा ने पेपर लीक के विरोध में किया प्रदर्शन, जंतर मंतर पर पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
फरीदाबाद में सेक्टर-12 स्थित जिला कार्यालय परिसर में क्रांतिकारी मजदूर मोर्चा ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जुलूस निकालकर डीसी कार्यालय पर सभा की और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि छात्रों की मांगें न्यायसंगत हैं और समाज के सभी वर्गों को उनके समर्थन में आगे आना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर पुलिस ने बल प्रयोग किया गया। इसके साथ ही महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। प्रदर्शनकारियों ने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिस अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।