{"_id":"6aaff0981314d4db7e088936","slug":"video-sangh-shakti-consolidation-program-the-decline-of-hindu-society-is-a-cause-for-concern-for-the-country-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"संघ शक्ति एकत्रीकरण कार्यक्रम: हिंदू समाज का कम होना देश के लिए चिंताजनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघ शक्ति एकत्रीकरण कार्यक्रम: हिंदू समाज का कम होना देश के लिए चिंताजनक
जौलीग्रांट। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में संघ द्वारा भानियावाला में संघ शक्ति एकत्रीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के लोगों, आरएसएस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने भाग लिया।
मुख्य वक्ता आरएसएस प्रांत प्रचारक डॉ शैलेंद्र ने कहा कि भारत विश्व की तीसरी महाशक्ति बनने जा रहा है। तीनों सेनाएं पराक्रम के साथ देश का गौरव बढ़ा रही हैं। वहीं डीआरडीओ और इसरो भी काफी ऊंची छलांग लगा रहा है। लेकिन हिंदू समाज का कम होना राष्ट्र के लिए चिंता की बात है। कई प्रदेशों में डेमोग्राफी चेंज हो रही है। हिंदू युवा 30 से 40 वर्ष में शादी कर रहे हैं। वहीं कई दंपत्ति बच्चा पैदा करने से बच रहे हैं। कुछ युवतियां देहरादून या हरिद्वार में घर होने पर ही लड़कों से शादी कर रही हैं। जो लोग राम मंदिर का विरोध कर रहे थे वहीं अब चंदा चोरी का आरोप लगा रहे हैं। भारत आज तमाम विकसित देशों के साथ बातचीत के माध्यम से रास्ते बना रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।