{"_id":"674afe198dcac01aff036572","slug":"video-kotwali-police-conducted-a-flag-march-with-the-rapid-action-force-vikasnagar-dehradun","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : विकासनगर में कोतवाली पुलिस ने रैपिड एक्शन फोर्स के साथ किया फ्लैग मार्च ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : विकासनगर में कोतवाली पुलिस ने रैपिड एक्शन फोर्स के साथ किया फ्लैग मार्च
विकासनगर में अशांति और आपदा की परिस्थिति को लेकर क्षेत्र की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस ने रैपिड एक्शन फोर्स के साथ फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस के साथ आरएएफ जवानों ने मार्च कर शहर और आसपास के देहात क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति जायजा लिया। शनिवार को कोतवाली से फ्लैग मार्च शुरू हुआ। मार्च मुख्य बाजार से होते हुए आसपास के गांवों तक पहुंचा। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि क्षेत्र की आबादी, सामुदायिक दृष्टि से संवेदनशील इलाकों का जायजा लेते हुए उनकी सूची तैयार की। जिससे, भविष्य में किसी भी प्रकार के सांप्रदायिक तनाव, दंगा, प्राकृतिक आपदा की स्थिति में उस पर हालत बिगड़ने से पहले समय पर नियंत्रण पाया जा सके। उन्होंने बताया कि ऐसे लोग जो, आपराधिक या माहौल बिगड़ता जैसी गतिविधियों में पूर्व में संलिप्त रहे हैं, उनकी भी सूची तैयार की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।