{"_id":"6a9d169cf580193d140440bf","slug":"road-accident-on-haridwar-dehradun-highway-18-yea-old-youth-killed-after-being-hit-by-a-dumper-truck-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर हादसा: छिद्दरवाला में तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार युवक को मारी टक्कर, चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर हादसा: छिद्दरवाला में तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार युवक को मारी टक्कर, चली गई जान
Sun, 06 Sep 2026 01:06 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, रायवाला
संवाद न्यूज एजेंसी, रायवाला
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:06 PM IST
सार
छिद्दरवाला स्थित रेड सिग्नल से कुछ दूरी पर तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार किशोर को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर छिद्दरवाला रेड सिग्नल के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार 18 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोर को एम्स ऋषिकेश ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक डंपर को लालतप्पड़ क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
हादसा सुबह करीब नौ बजे हुआ। बताया गया कि छिद्दरवाला स्थित रेड सिग्नल से कुछ दूरी पर तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार किशोर को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर चीता पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को एम्स ऋषिकेश पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
देवप्रयाग में हादसा: केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी में खाई में गिरी, रेस्क्यू जारी
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार चालक डंपर को लालतप्पड़ क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कोटद्वार निवासी अनिकेत गुसाईं (18) पुत्र दीपक गुसाईं के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।