{"_id":"6af5ce1aa560283a0208b34b","slug":"video-incidents-of-human-wildlife-conflict-have-increased-on-the-highway-near-dehradun-airport-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"दून एयरपोर्ट के पास हाईवे पर मानव-वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून एयरपोर्ट के पास हाईवे पर मानव-वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ी
जौलीग्रांट। देहरादून एयरपोर्ट के पास स्थित भानियावाला-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर मानव-वन्य जीव संघर्ष के घटनाओं में तेजी आई है।
बीती रात सड़क पार कर रहे एक हाथी ने बुलेट सवार युवक को कुचलना का प्रयास किया। जिसमें युवक की जान किसी तरह बज गई। कुछ दिन पहले ही एयरपोर्ट टी-पॉइंट पर अचानक से मार्ग पर आकर एक नील गाय वाहन से टकराकर घायल हो गई थी।
एनटीआरओ की बाउंड्री से लेकर रानीपोखरी पुल से पहले तक हाईवे पर अक्सर हाथी, नील गाय व अन्य वन्य जीव थानो और बड़कोट वन रेंज जंगल के बीच आवाजाही करते हैं।
इस करीब एक किलोमीटर मार्ग पर लाइटों की कोई व्यवस्था नहीं है। जिससे सड़क पार करते वन्य जीव नहीं दिखाई देते हैं। फोरलेन मार्ग के डिवाइडर पर लगी लोहे की रेलिंग को वन्य जीव द्वारा आवाजाही करते हुए क्षतिग्रस्त कर मार्ग पर गिरा दिया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।