Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harak is with us but there is also concern about the impact on the elections

Dehradun News: हरक का साथ लेकिन चुनाव पर पड़ने वाले फर्क की भी है चिंता

Fri, 13 Nov 2026 01:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Harak is with us but there is also concern about the impact on the elections
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस खुलकर वरिष्ठ नेता और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत के साथ खड़ी है, लेकिन अब पार्टी में कुछ बड़े नेता इससे होने वाले नुकसान और फर्क को लेकर भी चिंतित हैं। पार्टी के ऐसे नेताओं की चिंता चुनाव में अपने तीरों के तरकश में पड़े रहने और पूरे चुनाव ढाल लेकर खड़े रहने की है।
विज्ञापन

दरअसल हरक सिंह पर चुनाव प्रबंधन का जिम्मा और पार्टी की तैयारियों की जगह उन्हें हर दिन जेनी को लेकर सफाई देनी पड़ रही है। पार्टी के प्रचार प्रसार और उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया की जगह पार्टी इन दिनों नकारात्मक राजनीति का शिकार बन गई है। उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल लाने वाले जेनी प्रकरण राज्य की सियासत में हलचल मचा दी है। पार्टी इसे भाजपा की साजिश बताकर हरक के साथ खड़ी है और इससे निपटने में उन्हें पूरा समर्थन दिया है। लेकिन पार्टी के भीतर कहीं न कहीं पार्टी को आगामी चुनाव में नुकसान होने की चिंता सता रही है। नेताओं का तर्क है कि यह मुद्दा कुछ दिनों में समाप्त नहीं होने जा रहा है बल्कि जिन की तरह पीछा करेगा।
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय व प्रदेश के कुछ वरिष्ठ नेता इस बात से चिंतित हैं कि जेनी के आरोपों पर यदि हरक सिंह पर कानूनी कार्रवाई होती है तो आगामी चुनाव में पार्टी के सामने मुश्किल खड़ी हो सकती हैं। लिहाजा हमें विकल्प और उससे निपटने की रणनीति भी बनानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि जेनी प्रकरण से भाजपा को ही भारी पड़ेगी। प्रदेश की जनता इस बात को भलीभांति जानती है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड प्रकरण को दबाने के लिए जेनी प्रकरण का षड़यंत्र रचा गया। उनका कहना 23 साल पुराने मामले में हरक सिंह रावत को सीबीआई जांच में क्लीनचिट मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed