बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Family went to Mussoorie; thieves ransacked their empty house

मसूरी घूमने गया था परिवार, पीछे से चोरों ने सूना घर खंगाला

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 08:11 PM IST
Family went to Mussoorie; thieves ransacked their empty house
सूरी घूमने गया था परिवार, पीछे से चोरों ने सूना घर खंगाला नेहरू कॉलोनी में मकान का ताला तोड़कर जेवर, विदेशी मुद्रा और कीमती सामान चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के बद्री विहार में परिवार के मसूरी घूमने जाने का फायदा उठाकर चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बना लिया। अज्ञात चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुस गए और अलमारी में रखे जेवर, विदेशी मुद्रा तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। पीड़िता श्रीमती सीता कुकरेती की तहरीर पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, सीता कुकरेती पत्नी मूर्तिराम कुकरेती बद्री विहार लेन नंबर-1, भंडारी चौक के निकट रहती हैं। उन्होंने बताया कि 28 जून 2026 को वह अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर मसूरी घूमने गई थीं। इस दौरान मकान पूरी तरह बंद था। चार जुलाई की सुबह करीब 11 बजे जब परिवार वापस घर लौटा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर के अंदर जाने पर सभी कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का सामान भी अस्त-व्यस्त था। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर, विदेशी करेंसी और अन्य कीमती सामान गायब था। पीड़िता ने आशंका जताई कि अज्ञात चोर बंद मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने पुलिस से चोरी गए सामान की सूची अलग से उपलब्ध कराने की बात भी कही है। तहरीर के आधार पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और क्षेत्र में संदिग्ध लोगों की गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। साथ ही चोरी गए सामान और आरोपियों का सुराग जुटाने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि वे लंबे समय के लिए घर से बाहर जा रहे हों तो पड़ोसियों या परिचितों को इसकी जानकारी दें और घर की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम करें। साथ ही आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि चोरी जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

एनई रेलवे मजदूर यूनियन की प्रेस वार्ता, शिव गोपाल मिश्र ने रखी मांगें

06 Jul 2026

छत्तीसगढ़: कोरबा में बारिश से घुटने तक पानी, जलभराव बना परेशानी; जूझते रहे स्कूली बच्चे-राहगीर; Video

06 Jul 2026

फरीदाबाद: नींद में 40 वर्षीय महिला को सांप ने काटा, अस्पताल में इलाज जारी

06 Jul 2026

Video: हमीरपुर जिला परिषद में भाजपा का परचम, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनने के बाद निकला विजय जुलूस

चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सरिया चोरी का खुलासा कर तीन को किया गिरफ्तार

06 Jul 2026
विज्ञापन

Video: कुल्लू जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव टला, कोरम पूरा न होने से स्थगित हुई बैठक

06 Jul 2026

लखनऊ में आउटसोर्स कर्मचारियों ने विधानसभा में किया प्रदर्शन

06 Jul 2026
विज्ञापन

चारबाग रेलवे स्टेशन से खोई पांच माह की बच्ची बरामद, आरोपी महिला गिरफ्तार

06 Jul 2026

लखनऊ में तेज धूप और उमस से लोग परेशान

06 Jul 2026

Video: धर्मशाला कॉलेज में शिक्षकों का प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर उठाई लंबित पदोन्नति की मांग

06 Jul 2026

VIDEO: करबला के 72 शहीदों के उठे ताबूत, शहीदों के दसवें पर लाट सरैया में उठा जुलूस

06 Jul 2026

देवाल में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली- प्रदर्शन, सरकार पर गढ़वाल की उपेक्षा करने का आरोप

06 Jul 2026

Video: हमीरपुर जिला परिषद को मिला नया नेतृत्व, अनीता शर्मा अध्यक्ष और गुरदीप उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

Una: गगरेट नगर पंचायत चुनाव तीसरी बार टले, भाजपा नेता चैतन्य शर्मा ने सरकार पर साधा निशाना

06 Jul 2026

टनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से, तराई क्षेत्र की मांग पूरी

06 Jul 2026

मोगा नगर निगम के डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर एफ एन सी सी मेंबर के लिए चुनाव हुई सम्पन्न

Sirmour: यशवंत विहार कॉलोनी में गहराया पेयजल संकट, पर्याप्त पानी नहीं मिलने से लोग परेशान

06 Jul 2026

कानपुर: रुक-रुक कर हो रही बारिश और उमस कर रही बीमार, बढ़े मरीज

06 Jul 2026

गुरुग्राम: बारिश के बाद गुरुग्राम की सड़कों पर एक दिन बाद भी जलभराव बरकरार, उमस से लोग बेहाल

06 Jul 2026

Video: 17 गार्ड, फिर भी मेडिकल कॉलेज के गेट पर 36 मिनट जाम में फंसी एंबुलेंस, तड़पता रहा मरीज

06 Jul 2026

Video: अंबेडकरनगर में जलालपुर तहसील के बाहर विवादित पोस्टर लगाकर बनाया वीडियो, वायरल

06 Jul 2026

Video: अयोध्या में अनुकल्प मिश्रा भी था चंपत राय का भरोसेमंद

06 Jul 2026

Video: 'पति अंधे थे... गांव वालों ने लिखवा ली जमीन', सुशीला की आपबीती सुन भावुक हुए अधिकारी

06 Jul 2026

अनियंत्रित पिकअप मकान में घुसी, सो रहे व्यक्ति की बाल-बाल बची जान;video

06 Jul 2026

जर्जर संपर्क मार्ग से ग्रामीण बेहाल, बरसात में 300 लोगों का आवागमन प्रभावित;video

06 Jul 2026

सीजन की पहली झमाझम बारिश से चंदौली तर, धान की रोपाई को मिली रफ्तार;video

06 Jul 2026

धानापुर में पैसे के लेन-देन के विवाद में हवाई फायरिंग, दो पक्ष हिरासत में;video

06 Jul 2026

तालाब की जमीन पर निर्माण की जांच, एसडीएम की मौजूदगी में हुआ सीमांकन;video

06 Jul 2026

फरीदाबाद: शराब ठेके के पास युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

06 Jul 2026

गमलीगाड़ में मलबा आने से देवाल–लोहाजंग–वाण स्टेट हाईवे बंद

06 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed