- पजिटिलानी में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर
- शिविर में आई सभी 17 शिकायतें कार्रवाई के लिए अग्रेषित
फोटो....
संवाद न्यूज एजेंसी
सहिया। क्षेत्र के ग्राम पजिटिलानी में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर अधिकारियों के नहीं पहुंचने से मजह औपचारिक बनकर रह गया। शिविर में आई कुल 17 शिकायतों में से किसी एक का भी निस्तारण नहीं हो पाया। ऐसे में शिकायतों को अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया है। उधर कई विभागों के अधिकारियों या उनके प्रतिनिधियों के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने नारजगी जताई।
खंड विकास अधिकारी जगत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुए शिविर में ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जुड़ी सड़कों की शिकायतें दर्ज कराईं। इस दौरान उन्होंने पीएमजीएसवाई की कोठा बैंड चंदेऊ, सैंज, उबरेऊ, चिंबऊ, खमरौली, परियाड, मौड से मंडोली मोटर मार्ग की दयनीय स्थिति को शिविर में उपस्थित अधिकारियों पर नाराजगी जताई। इसके अलावा अलसी गांव की पेयजल लाइन के क्षतिग्रस्त होने, लोक निर्माण विभाग की कई सड़कों की दयनीय स्थिति, आपदा से क्षतिग्रस्त सिंचाई गूल, पुलिया निर्माण आदि की शिकायतें दर्ज कराई गईं। लेकिन लोनिवि, थाना कालसी, जल संस्थान, लघु सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, संभागीय परिवहन, उद्योग आदि विभागों के अधिकारी मौजूद नहीं होने से शिकायतों को कार्रवाई के लिए अग्रेषित किया गया। शिविर में नोडल अधिकारी जगत सिंह, वन विभाग के एसडीओ अरुण कुमार, एडीओ कृषि विभाग अपूर्वा नौटियाल, खाद्य निरीक्षक जेपी सकलानी, एसडीओ सिंचाई विभाग मकान सिंह आदि मौजूद रहे।
जानिए नववर्ष पर महाकालेश्वर मंदिर मे बदलेगी कैसी दर्शन व्यवस्था, चलित भस्मार्ती दर्शन व्यवस्था
जानिए नववर्ष पर महाकालेश्वर मंदिर मे बदलेगी कैसी दर्शन व्यवस्था, चलित भस्मार्ती दर्शन व्यवस्था
जानिए नववर्ष पर महाकालेश्वर मंदिर मे बदलेगी कैसी दर्शन व्यवस्था, चलित भस्मार्ती दर्शन व्यवस्था