Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Bastar fighter soldier commits suicide in Vishrampuri police engaged in investigation in Kondagaon
{"_id":"699efcb1c668e1508c067570","slug":"suicide-case-police-kondagaon-bastar-news-c-1-1-noi1498-3991102-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोंडागांव: विश्रामपुरी में बस्तर फाइटर के जवान ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोंडागांव: विश्रामपुरी में बस्तर फाइटर के जवान ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
कोंडागांव जिले के विश्रामपुरी थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। कोंडागांव पुलिस लाइन में पदस्थ बस्तर फाइटर के 28 वर्षीय जवान सुरेश मरकाम ने अपने गृहग्राम होनावंडी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जवान सुरेश मरकाम 23 फरवरी को पांच दिनों की छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था। बुधवार को उसने अपने घर की बाड़ी में फांसी लगा ली। परिजनों ने जब उसे इस हालत में देखा तो तत्काल इसकी सूचना विश्रामपुरी पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही विश्रामपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, हालांकि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।
विश्रामपुरी पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जवान द्वारा आत्महत्या किए जाने के पीछे क्या कारण रहे, इसका पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
बताया जा रहा है कि सुरेश मरकाम कोंडागांव पुलिस लाइन में बस्तर फाइटर के रूप में पदस्थ था और अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहा था। अचानक इस घटना से परिवार और परिचितों में गहरा सदमा है। पुलिस ने मामले को मर्ग कायम कर जांच में लिया है और कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।