{"_id":"6aa020c648983db28e0324cf","slug":"two-arrested-for-smuggling-banned-cough-syrup-in-bilaspur-two-absconding-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: बिलासपुर में प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: बिलासपुर में प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
Tue, 08 Sep 2026 08:21 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 08 Sep 2026 08:21 PM IST
सार
बिलासपुर पुलिस ने प्रतिबंधित ऑनरेक्स कफ सिरप की तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लाख चार हजार 780 रुपये मूल्य का 520 नग ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद किया।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिलासपुर पुलिस ने प्रतिबंधित ऑनरेक्स कफ सिरप की तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लाख चार हजार 780 रुपये मूल्य का 520 नग ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद किया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त काले रंग की कार और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। दो अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।
सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के अनुसार, पुलिस को काले रंग की कार के जरिये प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। बिरकोना रोड स्थित गैस गोदाम के पास घेराबंदी कर पुलिस ने रोककर गहन तलाशी ली। डिकी की जांच करने पर 520 नग ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 85.02 किलोग्राम दर्ज किया गया। कार सवार आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने मौके से ग्राम भुंडा (थाना कोटा) निवासी मिथुन बघेल(28) और गनियारी बाजारपारा (थाना कोटा) निवासी अमन कुमार चौबे(26) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को अदालत में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है। वहीं दो अन्य आरोपी राजा भोई और नीरज पटेल पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस की टीम फरार आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।