{"_id":"6af180a60fcc8f23220e1ac1","slug":"diwali-2026-aqi-level-nears-1600-in-raipur-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली 2026: रायपुर की हवा हुई जहरीली! आतिशबाजी के बाद बढ़ा प्रदूषण, 1600 के करीब पहुंचा एक्यूआई लेवल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली 2026: रायपुर की हवा हुई जहरीली! आतिशबाजी के बाद बढ़ा प्रदूषण, 1600 के करीब पहुंचा एक्यूआई लेवल
Mon, 09 Nov 2026 01:44 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Mon, 09 Nov 2026 01:44 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिवाली धूमधाम से मनी। खूब आतिशबाजी की गई और जमकर पटाखे फोड़े गये। इस वजह से राजधानी रायपुर में प्रदूषण चिंताजनक हो गया है। दीपावली में जमकर हुई आतिबाजी और पटाखों की वजह से रायपुर की हवा जहरीली हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
रायपुर में एक्यूआई लेवल: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिवाली धूमधाम से मनी। खूब आतिशबाजी की गई और जमकर पटाखे फोड़े गये। इस वजह से राजधानी रायपुर में प्रदूषण चिंताजनक हो गया है। दीपावली में जमकर हुई आतिबाजी और पटाखों की वजह से रायपुर की हवा जहरीली हो गई है। देर रात सड़कों पर धुंध की मोटी परत देखी गई। राजधानी रायपुर में रविवार की देर रात 1 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 1513 दर्ज किया गया। यह प्रदूषण के बेहद खतरनाक स्तर है। दीपावली के अगले दिन नौ नवंबर की दोपहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 183 से 222 के बीच दर्ज किया गया है, जो खतरनाक श्रेणी में आता है।
त्योहार के दौरान हुई आतिशबाजी के कारण वातावरण में धुआं और हानिकारक कणों की मात्रा बढ़ने की आशंका है। नौ नवंबर को शहर की हवा में प्रदूषण का स्तर ऊंचा दर्ज किया गया। अलग-अलग एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म के आंकड़े बताते हैं कि रायपुर के लोगों को स्वच्छ हवा नहीं मिल पा रही है। 9 नवंबर की सुबह 5:10 बजे की रिपोर्ट में पीएम-10 का स्तर 339 और पीएम-2.5 का स्तर 280 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया। रिपोर्ट में हवा की स्थिति बेहत खतरनाक है। पीएम-2.5 जैसे बेहद महीन कण सांस के जरिए फेफड़ों तक पहुंच सकते हैं। इससे सांस संबंधी बीमारी हो सकती है। इतने अधिक प्रदूषण और धुएं के कारण हवा में हानिकारक कणों की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ, अस्थमा और दिल के रोगियों को गंभीर परेशानी हो सकती है।
रिपोर्ट के अनुसार, सात नवंबर को रायपुर का एक्यूआई 88 था, जो 8 नवंबर को बढ़कर 101 पहुंच गया। यानी एक दिन में 13 अंकों की वृद्धि दर्ज की गई। नौ नवंबर की दोपहर एक बजे AQI स्केल पर रायपुर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 183 दर्ज किया। इस दौरान पीएम-2.5 का स्तर 101.5 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर बताया गया।
विज्ञापन
पिछले वर्षों की तुलना में एक्यूआई
बचाव के उपाय
ये काम न करें

- वर्ष 2024 में दीवाली पर एक्यूआई 279 दर्ज किया गया था।
- वर्ष 2025 में दीवाली पर एक्यूआई 149 दर्ज किया गया था।
- इस साल 2026 में दीपावली से पहले एक्यूआई लगभग 197 था जो पटाखों के बाद रिकॉर्ड स्तर यानी 1500 पार हुंच गया।
बचाव के उपाय
- सुबह और शाम के समय जब प्रदूषण का स्तर अधिक हो, तब घर से बाहर निकलने से बचें।
- जरूरत पड़ने पर घर की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें।
- बुजुर्गों, बच्चों और सांस लेने में परेशानी वाले मरीज विशेष सावधानी बरतें
- सूखी झाड़ू के बजाय गीले कपड़े और पोछे का इस्तेमाल करें।
- पर्दे और फर्नीचर की धूल खुले में न झाड़ें।
- पटाखों से बचें और घरों के आस-पास कचरा या पत्तियां न जलाएं।
- सांस के रोगी आतिशबाजी वाले स्थानों पर जाने से बचें।
- कम प्रदूषण फैलाने वाले ग्रीन पटाखे का सीमित उपयोग करें।
- बाहर निकलते समय एन-95 मास्क का इस्तेमाल करें। यह हवा में मौजूद बारीक प्रदूषक कणों से बचाव में मदद करता है।
- आंखों में जलन होने पर साफ पानी से धोएं। आंखों को रगड़ें नहीं।
- सांस लेने में परेशानी होने पर डॉक्टर्स से सलाह लें।
ये काम न करें
- तेज आवाज और अत्यधिक धुआं छोड़ने वाले प्रतिबंधित और खतरनाक पटाखों का बिल्कुल भी उपयोग न करें।
- पुरानी वस्तुओं, प्लास्टिक थैलियों या सफाई के कचरे को खुली हवा में न जलाएं , क्योंकि इससे बेहद जहरीली गैसें निकलती हैं।
- अपने घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें ताकि जहरीला धुआं और धूल घर के अंदर न आ सके।