Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Kondagaon Police Discover Cannabis Plants Hidden Within Maize Crop with two arrest
{"_id":"69c68a20be15d3e5eb06f155","slug":"opium-farming-bastar-news-c-1-1-noi1498-4097101-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"मक्का की आड़ में नशे की खेती: कोंडागांव में पुलिस का खुलासा, 21 KG गांजे के पौधे जब्त, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मक्का की आड़ में नशे की खेती: कोंडागांव में पुलिस का खुलासा, 21 KG गांजे के पौधे जब्त, दो गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 07:31 PM IST
Link Copied
जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पावरास में पुलिस ने एक चौंकाने वाले मामले का खुलासा किया है। यहां मक्के की फसल के बीच अवैध रूप से गांजे की खेती की जा रही थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से करीब 21 किलो गांजे के पौधे जब्त किए हैं और इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने मक्के की फसल के बीच गांजे के पौधे इस तरह लगाए थे कि सामान्य तौर पर उनकी पहचान करना मुश्किल हो सके। ये पौधे करीब 3 से 4 फीट तक बढ़ चुके थे, जिससे यह स्पष्ट होता है कि अवैध खेती पिछले कुछ समय से की जा रही थी।
मामले की सूचना मिलते ही कोंडागांव एसपी पंकज चंद्रा के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और दोनों स्थानों से गांजे के पौधों को जब्त किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके पर ही पंचनामा तैयार कर विधिवत जब्ती की प्रक्रिया पूरी की।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस अवैध खेती में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि गांजे की खेती स्थानीय स्तर तक सीमित थी या इसके तार किसी बड़े नेटवर्क से जुड़े हैं।
इस मामले को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ धीरे-धीरे नशे का गढ़ बनता जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की है। फिलहाल, पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और जल्द ही विस्तृत खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।