{"_id":"6a9d6c1726f2e6aded0958f7","slug":"congress-holds-one-day-sugar-satyagraha-against-inflation-targets-the-central-government-bastar-news-c-1-1-noi1498-4694736-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीजी: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, कोंडागांव में 'चीनी सत्याग्रह' कर केंद्र सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजी: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, कोंडागांव में 'चीनी सत्याग्रह' कर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
कोंडागांव जिले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी कोंडागांव के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई के विरोध में एक दिवसीय ‘चीनी सत्याग्रह’ का आयोजन किया गया। कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष बैठकर महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शक्कर, रसोई गैस, खाद्य तेल, दाल, पेट्रोल और डीजल सहित रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी से आम लोगों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है। नेताओं के मुताबिक महंगाई का असर गरीब, मजदूर, किसान, मध्यमवर्गीय परिवार और आम उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन मरकाम ने केंद्र सरकार की महंगाई संबंधी नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने वर्ष 2014 में महंगाई को लेकर दिए गए भाजपा के चुनावी वादों का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय महंगाई को लेकर सरकार ने बड़े दावे किए थे, लेकिन वर्तमान में जनता महंगाई का सामना कर रही है।
मरकाम ने कहा कि कांग्रेस आम जनता की समस्याओं को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने नारा लगाया— “बहुत हुई महंगाई की मार, गद्दी छोड़ो मोदी सरकार।” कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ‘चीनी सत्याग्रह’ के माध्यम से महंगाई से प्रभावित आम जनता की आवाज उठाने का प्रयास किया गया है।
प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जेपी यादव, महिला जिला अध्यक्ष राज मरकाम, पिछड़ा वर्ग महिला जिला अध्यक्ष भगवती पटेल, शहर अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन, ब्लॉक अध्यक्ष विजय लांगड़े, संजय करन, देवेंद्र कोर्राम, शहर महिला अध्यक्ष हेमा देवांगन, शहर महामंत्री सनी चोपड़ा सहित जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।