{"_id":"6a7136019615591e690c5fe6","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-a-printing-shop-late-at-night-goods-worth-lakhs-destroyed-bastar-news-c-1-1-noi1494-4574528-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur Fire News: प्रिंटिंग दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur Fire News: प्रिंटिंग दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर बीती रात एक दुकान में भीषण आग लग गई। आस-पास के लोगों ने धुआं निकलते देख मामले की जानकारी दुकानदार को दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जाता है कि इस भीषण आग में दुकान में लगी लाखों की मशीन और सामान जलकर राख हो गये। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। घटना शहर के अनुपमा चौक स्थित सूरज प्रिंटिंग दुकान की है, जहां देर रात अचानक से आग लग गई।
अनुपमा चौक के पास बने सूरज डिजिटल में सोमवार की रात को आग लग गई। इस घटना की जानकारी लगते ही लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुला लिया गया। राहत बचाव के लिए दमकल विभाग की तीन गाड़ियां घटनास्थल पहुंची। बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया। दुकान में लगे आग और लोगों की भीड़ की वजह से राहत और बचाव कार्य में कई बार बांधा भी आ रही थी। भीड़ को हटाने और आग को बुझाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीम स्थिति को काबू करने में लगी रही।
आग को बुझाने के लिए दुकान के सामने लगे शटर को तोड़कर आग बुझाने का कार्य जारी किया गया। फैलते आग को देखते हुए मशीन के ऊपर चढ़कर कर्मियों ने पानी की बौछार मारनी शुरू की। तीन से अधिक दमकल वाहनों के पानी से लगातार आग को बुझाने का काम शुरू किया गया। देर रात मौके पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद थे। आग इतनी तेजी से फैली की आग की लपटें दूसरी मंजिल तक पहुंच गई, लेकिन कर्मचारियों ने बारिश के बीच भी अपने काम को नहीं छोड़ा और करीब दो से तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन दुकान में लगे मशीन से लेकर सामान सभी जल गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।