Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
रायगढ़ में पीएम मोदी की एक और गारंटी हुई पूरी: सीएम साय ने 10 महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपे अनुबंध पत्र, देखें वीडियो
{"_id":"686fdd13ef47b9f1b8072013","slug":"video-rayagaugdhha-ma-paema-matha-ka-eka-oura-garata-haii-para-saema-saya-na-10-mahal-sava-sahayata-samaha-ka-sapa-anabthha-patara-thakha-vadaya-2025-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ में पीएम मोदी की एक और गारंटी हुई पूरी: सीएम साय ने 10 महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपे अनुबंध पत्र, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ में पीएम मोदी की एक और गारंटी हुई पूरी: सीएम साय ने 10 महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपे अनुबंध पत्र, देखें वीडियो
Ready-to-eat food, Raigarh News: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक और गारंटी को पूरा करते हुए रेडी टू ईट निर्माण का कार्य दोबारा महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपा। इसकी शुरुआत आज गुरुवार को रायगढ़ जिले से की गई है। मुख्यमंत्री साय ने 10 महिला स्व-सहायता समूहों को रेडी टू ईट निर्माण एवं वितरण के लिए अनुबंध पत्र सौंपे। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक पुरंदर मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गबेल, महापौर जीवर्धन चौहान एवं जिला पंचायत सदस्य सुषमा खलखो उपस्थित थीं। इस दौरान सीएम साय ने कहा कि राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए पूरक पोषण आहार (रेडी टू ईट) के निर्माण एवं वितरण का कार्य महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपने का निर्णय लिया है। यह कार्य प्रारंभिक चरण में 6 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्रारंभ किया जाएगा। रायगढ़ इस पहल का पहला जिला बना है, जहाँ 10 महिला स्व-सहायता समूहों को अनुबंध पत्र वितरित किए गए हैं
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।