{"_id":"69cb8ce777d60a6215076c07","slug":"video-utkal-divas-will-be-celebrated-with-great-pomp-and-show-at-lok-bhawan-in-raipur-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Utkal Divas 2026: रायपुर में परंपरा, संस्कृति और सम्मान का संगम, लोक भवन में धूमधाम से मनाया जाएगा उत्कल दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Utkal Divas 2026: रायपुर में परंपरा, संस्कृति और सम्मान का संगम, लोक भवन में धूमधाम से मनाया जाएगा उत्कल दिवस
इस बार एक अप्रैल 2026 को ओडिशा स्थापना का 91वाँ स्थापना दिवस मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम लोकभवन में मनाया जाएगा। इस संबंध में सर्व उड़िया समाज के प्रदेश अध्यक्ष और रायपुर उत्तर विधानसमा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि राज्यपाल रमेन डेका कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।
अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव करेंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रीगण नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत, सांसद, रायपुर शहर के विधायकगण, नगर निगम रायपुर के महापौर श्रीमती मिनल चौबे, समस्त पार्षदगण सहित छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के अतिथि उपस्थित रहेंगे।
इस दौरान सांस्कृतिक दलों की ओर से उड़िया गीत, भजन, ओडिसी नृत्य, संबलपुरी नृत्य सहित कई प्रकार के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर समाज के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का राज्यपाल के हाथों सम्मान भी किया जाएगा।
बता दें कि उड़िया प्रान्त को एक अप्रैल 1936 में पृथक राज्य के रूप में मान्यता मिली। तब आज के छत्तीसगढ़ का एक बड़ा भू भाग उड़ीसा से पृथक हो गया और ये उड़िया भाषी के लोग जिसमें विभिन्न जाति के लोगों का समावेश है। छत्तीसगढ़ में ही रह गए और आज की स्थित में पूरेछत्तीसगढ़ में उड़िया भाषी के लोग निवास करते है। समुदाय की बात करें, तो इनकी कुल जनसंख्या लगभग 35 लाख से भी ज्यादा है। रायपुर में उत्कल दिवस मृनाने का शुरूवात 90 दशक से ही शुरू हो गई थी और छत्तीसगढ़ में पहली बार 1994 में एक अप्रैल को उत्कल दिवस मनाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।