फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Girl suffers fatal electric shock while trying to retrieve a 'phuttu' (cracker); dies on the spot.

जगदलपुर : हादसे में दो लोगों की मौत, फुट्टू निकालने जा रही थी बच्ची, इधर नदी में डूबा बुजुर्ग

Mon, 21 Sep 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Girl suffers fatal electric shock while trying to retrieve a 'phuttu' (cracker); dies on the spot.
सांकेतिक तस्वीर
बस्तर जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम बनियागांव में सोमवार की सुबह फुट्टू निकालने जा रही एक 12 वर्षीय बच्ची करेंट की चपेट में आ गई। इस घटना में जहाँ बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वही घटना के बाद से पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



मामले की जानकारी देते हुए भानपुरी थाना प्रभारी ने बताया कि बनियागांव में रहने वाली 12 वर्षीय लेमाशी फुट्टू निकालने के लिए खेत की ओर जा रही थी कि अचानक खेत में लगे तार में करेंट को लगाया गया था, जिससे कि किसी भी तरह से कोई जानवर अंदर न आ सके और खेत सुरक्षित रहे। मगर जानवर तो नही लेकिन बच्ची उस तार की चपेट में आ गई। इस घटना में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वही गाँव के डमरू ने बच्ची को देखने के बाद आसपास के लोगों के साथ ही बच्ची के परिजनों को सूचना दी गई। जहाँ पुलिस ने शव को निकालते हुए पीएम के लिए भेजा, वही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

 

पानी में डूबा वृद्ध, हुई मौत
भानपुरी थाना क्षेत्र के ही करईपारा में रहने वाला वृद्ध सामूराम 50 वर्ष नदी को पार करके अपने खेत जा रहा था कि गहराई में जाने से डूब गया। इस घटना में वृद्ध की मौत हो गई। गाय चराने आये ग्रामीण ने वृद्ध के शव को देखने के बाद पुलिस के साथ ही परिजनों को सूचना दी। जहां शव का पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed