फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Farmer Paradesi Ram Kanwar, 55, consumed pesticide, died, distressed by 30,000 debt and 3-acre farming burden,

छत्तीसगढ़: तीन एकड़ जमीन, 30 हजार का कर्ज और खेती का बोझ; किसान ने कीटनाशक खाकर दी जान

Thu, 24 Sep 2026 10:46 AM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Thu, 24 Sep 2026 10:46 AM IST
सार

कोरबा के बागबुड़ा गांव में 55 वर्षीय किसान परदेसी राम कंवर की कीटनाशक सेवन के बाद मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, उन पर करीब 30 हजार रुपये का कर्ज था और तीन एकड़ जमीन की खेती का काम वह अकेले संभालते थे।
 

विज्ञापन
Farmer Paradesi Ram Kanwar, 55, consumed pesticide, died, distressed by 30,000 debt and 3-acre farming burden,
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जिले के उरगा थाना क्षेत्र के बागबुड़ा गांव में एक किसान ने कर्ज और खेती के बोझ से परेशान होकर कथित तौर पर कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय परदेसी राम कंवर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह करीब 3 एकड़ जमीन पर खेती करते थे और खेती का पूरा काम अकेले संभालते थे। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन


तीन बेटे और एक बेटी, फिर भी खेती का बोझ अकेले
मृतक के बेटे सुनील कुमार ने बताया कि उनके पिता के तीन बेटे और एक बेटी हैं। परिवार के पास करीब 3 एकड़ जमीन है। बेटों के घर में रहने के बावजूद खेती-बाड़ी में सहयोग नहीं करने से परदेसी राम परेशान रहते थे। वह अक्सर कहते थे कि खेती का सारा बोझ उन्हें अकेले उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


30 हजार के कर्ज ने बढ़ाई परेशानी
परिजनों के अनुसार, परदेसी राम पर करीब 30 हजार रुपये का कर्ज भी था। खेती की जिम्मेदारी, बढ़ते काम के दबाव और कर्ज को लेकर वह अंदर ही अंदर परेशान रहने लगे थे। हालांकि, उन्होंने परिवार के सामने अपनी परेशानी को लेकर ज्यादा चर्चा नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में कीटनाशक खाया, अस्पताल में मौत
सुनील ने बताया कि बुधवार को उनके पिता ने घर में ही कीटनाशक का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बेटे के अनुसार, पिता पहले भी कहते थे कि काम बहुत ज्यादा है और अकेले संभालना मुश्किल हो रहा है।


यह भी पढ़ें: धमतरी में आसमानी आफत: सड़क पर गिरी बिजली, एक मजदूर की मौत; तीन गंभीर, आंधी में पेड़ भी गिरे

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
घटना की सूचना उरगा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed