{"_id":"69400797190e4234d90d3b83","slug":"video-1-50-crore-scam-deposit-rd-scheme-at-post-office-in-janjgir-champa-2025-12-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"मजदूरों को भी नहीं छोड़ा: RD योजना के नाम पर 1.50 करोड़ की ठगी, करीब तीन साल तक ठगा; अब हो गया फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों को भी नहीं छोड़ा: RD योजना के नाम पर 1.50 करोड़ की ठगी, करीब तीन साल तक ठगा; अब हो गया फरार
जांजगीर चांपा जिले में पोस्ट ऑफिस की आरडी योजना में निवेश कराने का झांसा देकर सैकड़ों लोगों से 1.50 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जिसमें चांपा नगर और आसपास के क्षेत्रों में दीपक देवांगन नामक युवक ने खाता खोलने और नियमित जमा कराने के नाम पर महिलाओं, व्यापारियों, लेबर और मजदूर वर्ग के लोगों से 2 से 3 वर्षों तक पैसा वसूला और अब फरार हो गया है। पीड़ित राजकुमार देवांगन एवं अन्य लोगों ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वे पिछले कई महीनों से पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (आरडी) योजना में राशि जमा कर रहे थे। यह राशि उन्होंने स्वयं को पोस्ट ऑफिस का अधिकृत एजेंट बताने वाले दीपक देवांगन, निवासी अमरैया पारा भोजपुर चांपा, को प्रत्येक माह नकद दी थी। एजेंट द्वारा हर माह राशि प्राप्त करने के बाद डायरी में एंट्री भी की जाती थी, जिससे निवेशकों को भरोसा होता रहा कि पैसा पोस्ट ऑफिस में सुरक्षित जमा हो रहा है। पीड़ितों का आरोप है कि एजेंट द्वारा कुछ आरडी खातों की प्रारंभिक जानकारी भी दी गई, लेकिन लंबे समय बाद जब खातों की जांच की गई तो पता चला कि पोस्ट ऑफिस में एक भी राशि जमा नहीं की गई है। वर्तमान में आरोपी एजेंट का मोबाइल बंद है और वह फरार बताया जा रहा है। पीड़ितों के अनुसार, दीपक देवांगन ने इसी तरह सैकड़ों लोगों से करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि धोखाधड़ी से हड़प ली है, जिसकी सूची आवेदन के साथ संलग्न की गई है। पीड़ितों ने आरोपी के विरुद्ध धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात) एवं धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत अपराध दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू करने की बात कही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।