{"_id":"68fc8cefa30058a45f0dc544","slug":"video-25th-chhattisgarh-state-sub-junior-boys-and-girls-kabaddi-championship-2025-inaugurated-with-great-fanfare-at-gpm-2025-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीपीएम में 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य सब-जूनियर बालक-बालिका कबड्डी चैम्पियनशिप 2025 का भव्य शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीएम में 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य सब-जूनियर बालक-बालिका कबड्डी चैम्पियनशिप 2025 का भव्य शुभारंभ
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य सब-जूनियर बालक-बालिका कबड्डी चैम्पियनशिप 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। पेंड्रा के फिजिकल कॉलेज मैदान में आयोजित इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों से आई 60 टीमों के लगभग 600 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ द्वारा किया जा रहा है, जिसमें बालक और बालिका दोनों वर्गों के खिलाड़ी अपने कौशल, दमखम और रणनीति का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और खिलाड़ियों के मार्च पास्ट से हुआ। उद्घाटन समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, खेल विभाग के अधिकारियों एवं वरिष्ठ खेलप्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। खिलाड़ियों ने शपथ ग्रहण कर निष्पक्ष खेल और अनुशासन का संकल्प लिया। मैदान में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का अद्भुत समन्वय देखने को मिला, जहां दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
जिला कबड्डी संघ, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही द्वारा प्रतियोगिता की तैयारियां कई दिनों पहले से की गई थीं। मैदान को व्यवस्थित ढंग से सजाया गया है, साथ ही खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए बैठने की व्यवस्था, पेयजल, प्राथमिक उपचार और आवास की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और नवोदित खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करना है, ताकि छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगे बढ़कर राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा सकें। चैंपियनशिप में बालक और बालिका वर्ग की टीमें लीग एवं नॉकआउट चरणों में भिड़ेंगी। सभी मुकाबलों के लिए अनुभवी निर्णायकों की नियुक्ति की गई है, ताकि खेल की निष्पक्षता बनी रहे।
आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की टीम के लिए किया जाएगा, जिससे उन्हें बड़े मंच पर खेलने का अवसर मिल सके।प्रतियोगिता का समापन समारोह 27 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को कप एवं प्रशस्ति पत्रों से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही श्रेष्ठ खिलाड़ियों को विशेष सम्मान भी प्रदान किया जाएगा।छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ और जिला कबड्डी संघ के संयुक्त प्रयास से आयोजित यह चैम्पियनशिप खेल प्रतिभाओं को नई दिशा देने का कार्य करेगी। स्थानीय नागरिकों और खेलप्रेमियों ने उम्मीद जताई कि इस तरह के आयोजन से क्षेत्र में खेलों को नई गति मिलेगी और आने वाले समय में यहां से कई खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।