{"_id":"69b7d8efeac8abf5660e1a1a","slug":"aag-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4055537-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"गर्मी से धधकने लगे जंगल: मरवाही वनमंडल के राम वन में 3 KM तक फैली भीषण आग, वन्यजीवों पर खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी से धधकने लगे जंगल: मरवाही वनमंडल के राम वन में 3 KM तक फैली भीषण आग, वन्यजीवों पर खतरा
गर्मी की शुरुआत होते ही जिले के मरवाही वनमंडल के जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी हैं। जंगलों में लगी आग से जहां वन्य जीवों के जीवन पर खतरा मंडरा रहा है, वहीं छोटे-छोटे पेड़-पौधों और वन संपदा को भी भारी नुकसान हो रहा है। लगातार लग रही आग से जंगलों को क्षति पहुंचने की आशंका बढ़ती जा रही है।
जानकारी के अनुसार, मरवाही वन मंडल के गौरेला परिक्षेत्र अंतर्गत तरईगांव गांव के पास स्थित राम वन क्षेत्र के जंगल में करीब दो से तीन किलोमीटर तक के इलाके में आग लगी हुई है। यह आग तेजी से फैल रही है। जिससे जंगल के बड़े हिस्से में नुकसान साफ तौर पर देखा जा सकता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया गया तो वन क्षेत्र को भारी क्षति हो सकती है। इधर वन विभाग का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है। मरवाही वन मंडल अधिकारी ग्रीष्मी चांद के मुताबिक वन मंडल के कुछ क्षेत्रों में आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। जैसे ही आग लगने की सूचना मिलती है, तत्काल टीम को मौके पर भेजा जाता है और फायर वॉचर व बीट गार्ड की मदद से आग पर काबू पा लिया जाता है।
वन विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के अन्य वन मंडलों की तुलना में मरवाही वन मंडल में जंगलों में आग की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। हालांकि बढ़ती गर्मी के साथ वन विभाग के सामने जंगलों की सुरक्षा बड़ी चुनौती बनी हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।