{"_id":"6ae206c6e9fbd08c60093b15","slug":"cyclone-arnab-impact-rain-alert-in-chhattisgarh-school-holiday-in-these-districts-on-october-29-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर: छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट, 29 अक्टूबर को इन 12 जिलों में स्कूलों की छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर: छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट, 29 अक्टूबर को इन 12 जिलों में स्कूलों की छुट्टी
Wed, 28 Oct 2026 08:34 PM IST
अमन कोशले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 28 Oct 2026 08:34 PM IST
सार
चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बारिश की आशंका बढ़ गई है। 29 अक्टूबर को रायपुर, बिलासपुर समेत 12 जिलों में स्कूल बंद रहेंगे, जबकि बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और कोंडागांव में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ठंडी हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। मौसम की स्थिति को देखते हुए कई जिलों में 29 अक्टूबर को स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है। संबंधित जिलों के कलेक्टरों के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारियों ने अवकाश के आदेश जारी किए हैं। ये आदेश सरकारी और निजी, दोनों तरह के स्कूलों पर लागू होंगे। छुट्टी का सिलसिला जारी है।
इन 10 जिलों में कल स्कूल बंद
29 अक्टूबर को रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, बलौदाबाजार-भाटापारा, बेमेतरा, धमतरी, राजनांदगांव, कबीरधाम, कांकेर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सूरजपुर जिले के स्कूलों में अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
बस्तर संभाग के पांच जिलों में रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने भारी बारिश की आशंका के बीच कोंडागांव, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कुछ इलाकों में बीती रात से बारिश हो रही है, जबकि रायपुर सहित कई जगहों पर सुबह से बूंदाबांदी दर्ज की गई।
यहां देखें आदेश की कॉपी