{"_id":"6830661d5643ff5aa605c901","slug":"video-villagers-are-angry-against-the-math-teacher-and-principal-of-loharsi-high-school-in-dhamtari-2025-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"धमतरी के लोहरसी हाईस्कूल में गणित शिक्षिका और प्राचार्य के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी के लोहरसी हाईस्कूल में गणित शिक्षिका और प्राचार्य के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश
धमतरी जिले के ग्राम लोहरसी हाईस्कूल के गणित की शिक्षिका और प्राचार्य के रवैया को लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। गणित शिक्षिका द्वारा बच्चों को ट्यूशन भेजने की बात कही जाती है, जिसको लेकर शाला प्रबंधन विकास समिति व पालकों ने शिक्षिका और प्राचार्य को हटाने की मांग कलेक्टर से की है। पालकों ने बताया कि हाई स्कूल में पदस्थ गणित की शिक्षिका का शिक्षण कार्य काफी गुणवत्ताहीन है, जो क्लास में पढ़ाई के दौरान हमेशा गाइड का सहारा लेती है। इससे शिक्षा का स्तर काफी गिर गया है। साथ ही शिक्षिका द्वारा बच्चों को ट्यूशन भेजने के लिए कहा जाता है। शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने बताया कि प्राचार्य से शिकायत करने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पालकों ने यह भी बताया कि स्कूल में गिरते शिक्षा के स्तर के कारण बच्चे अब यहां से टीसी निकालकर दूसरे स्कूल में दाखिला ले रहे हैं, ऐसे में ग्रामीण और पालक गणित की शिक्षिका और प्राचार्य को हटाकर उनके जगह दूसरे शिक्षक और प्राचार्य को पदस्थ करने की मांग की है। फिलहाल जिला प्रशासन का कहना है कि स्कूल की शिक्षा व्यवस्था की जांच के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को कहा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।