Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Paddy procurement will begin at 108 centers in the district starting November 15; 8 new procurement centers ha

धमतरी में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू: 8 नए केंद्र खुले, 66 लाख क्विंटल खरीदी का लक्ष्य

Thu, 12 Nov 2026 07:35 PM IST
धमतरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Thu, 12 Nov 2026 07:35 PM IST
सार

जिले में कुल 108 केंद्रों पर धान खरीदा जाएगा। जिले में 66 लाख क्विंटल खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। खरीदी के पहले दिन के लिए अब तक 554 किसानों ने टोकन कटाया है, जिनसे करीब 20 हजार क्विंटल धान खरीदी प्रस्तावित है।

विज्ञापन
Paddy procurement will begin at 108 centers in the district starting November 15; 8 new procurement centers ha
कलेक्टर ने धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा

विस्तार

धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आगामी 15 नवंबर से शुरू होने वाली समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। टोकन वितरण, भीड़ प्रबंधन, धान की गुणवत्ता जांच और भुगतान प्रक्रिया में लापरवाही न बरतने को कहा गया।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ राज्य के साथ धमतरी जिले में भी खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत 15 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ होगी। जिला प्रशासन ने किसानों की सुविधा और पारदर्शिता के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। इस वर्ष जिले में 8 नए उपार्जन केंद्र बढ़ाए गए हैं, जिससे कुल केंद्रों की संख्या 108 हो गई है। जिले के लिए 66 लाख क्विंटल धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


व्यवस्थाएं और निगरानी
धान के अवैध परिवहन और भंडारण पर नियंत्रण के लिए 6 चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। इनमें बोरई, बनरौद, सांकरा, बांसपानी, जैतपुरी और मोहेरा शामिल हैं। इन चेक पोस्ट पर जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 15 नवंबर के लिए अब तक 83 उपार्जन केंद्रों में 554 किसानों ने टोकन कटाए हैं। इन किसानों से लगभग 20 हजार क्विंटल धान खरीदी प्रस्तावित है। टोकन व्यवस्था से अनावश्यक भीड़ से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों से अपील
जिला प्रशासन ने किसानों से निर्धारित टोकन की तिथि और समय पर ही केंद्र पहुंचने की अपील की है। किसानों को धान निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तैयार कर लाने को कहा गया है। राज्य सरकार और जिला प्रशासन की प्राथमिकता किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना है। खरीदी प्रक्रिया को निष्पक्ष और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए लगातार निगरानी की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed