{"_id":"691f42a38c0ec0c6a6025fcc","slug":"video-state-president-of-cooperative-employees-union-arrested-in-dhamtari-2025-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"CG News: धमतरी में सहकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार, चार सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: धमतरी में सहकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार, चार सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल
सहकारी समिति कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जिससे कर्मचारियों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है,वही गिरफ्तारी के विरोध में सहकारी समिति के कर्मचारियों ने धमतरी कलेक्ट्रेट का घेराव कर दिया और शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष को छोड़ने की मांग की गई।बता दें कि सहकारी समिति कर्मचारी संघ अपने चार सूत्रीय मांगों को लेकर 3 नवंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे हुए है।जिससे प्रदेश में धान खरीदी का कार्य काफी प्रभावित हो गया है।हड़ताल को देखते हुए सरकार ने कर्मचारियों पर एस्मा लगाया।जिसके बाद भी काम पर वापस नही लौटने पर सरकार की ओर से प्रदेश पदाधिकारियों पर एफआईआर के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई।जिसके चलते सहकारी समिति कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष व धमतरी जिला कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जिससे कर्मचारी काफी आक्रोशित हो गए है।जिसके विरोध में आज प्रदर्शन किया गया और प्रदेश अध्यक्ष को छोड़ने की मांग की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।