Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari: Patwaris Burn Notices After 48-Hour Ultimatum, Continue Strike Over PV App and Workload

धमतरी में पटवारियों का उग्र प्रदर्शन: प्रशासन के नोटिस की कॉपियां फूंकीं, काम पर लौटने से किया इनकार

Wed, 04 Nov 2026 08:37 AM IST
धमतरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Wed, 04 Nov 2026 08:37 AM IST
Dhamtari: Patwaris Burn Notices After 48-Hour Ultimatum, Continue Strike Over PV App and Workload
जिले में 22 दिनों से चल रही पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल अब शासन और प्रशासन के साथ आर-पार की जंग में बदल चुकी है। जिला प्रशासन द्वारा आंदोलनकारी पटवारियों को 48 घंटे के भीतर काम पर लौटने का कड़ा नोटिस जारी किया गया है। इस आधिकारिक आदेश में साफ चेतावनी दी गई है कि यदि तय समय सीमा के भीतर पटवारी अपने दायित्वों पर वापस नहीं लौटते हैं, तो उनके खिलाफ बर्खास्तगी और निलंबन जैसी सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के इस अल्टीमेटम ने आंदोलन की आग में घी डालने का काम किया है। इस दमनकारी नीति से आक्रोशित होकर धमतरी के गांधी मैदान में डटे राजस्व पटवारी संघ के करीब 148 पटवारियों ने सरेआम प्रशासनिक नोटिस की कॉपियां जलाकर अपना उग्र विरोध दर्ज कराया और जमकर नारेबाजी की।

पटवारी संघ का सीधा आरोप है कि सरकार और प्रशासन उनके साथ तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। आंदोलनकारियों का कहना है कि वर्तमान में लागू किया गया 'PV ऐप' और इसके जरिए होने वाला डिजिटल क्रॉप सर्वे पूरी तरह से अव्यावहारिक और त्रुटिपूर्ण है। इस मानसूनी सीजन में जब जिले के अधिकांश खेत भारी जलभराव और गहरे कीचड़ से लबालब भरे हुए हैं, तब पटवारियों को अपनी जान जोखिम में डालकर खेतों के बीच जाकर बायोमेट्रिक सर्वे करने के लिए विवश किया जा रहा है। इसके अलावा उन पर एसएससी पंजीयन, किसान पंजीयन, वेकेट क्लेम, राष्ट्रीय जनगणना और विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्रों के ऑनलाइन सत्यापन का अतिरिक्त बोझ डाल दिया गया है, जिससे सभी कर्मचारी भारी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: जांजगीर-चांपा: पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, पदाधिकारियों पर कार्रवाई का विरोध

पटवारियों की स्पष्ट मांग है कि इस अव्यवहारिक PV ऐप में तुरंत सुधार कर इसे व्यावहारिक बनाया जाए, जोखिमभरी स्थिति में बायोमेट्रिक सर्वे को तत्काल बंद किया जाए, आंदोलन के दौरान पटवारियों पर की गई सभी दमनात्मक कार्रवाइयां और निलंबन आदेश वापस लिए जाएं, लंबे समय से लंबित वेतन विसंगति का त्वरित निराकरण हो और उनकी समयबद्ध पदोन्नति की प्रक्रिया में ठोस पहल की जाए। 

पटवारी संघ ने दो टूक शब्दों में ऐलान कर दिया है कि जब तक उनकी ये जायज मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका यह आंदोलन और उग्र रूप धारण करेगा लेकिन वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। दूसरी ओर इस लंबे खिंचते गतिरोध की सबसे भारी कीमत धमतरी के गरीब किसानों और आम जनता को चुकानी पड़ रही है। किसान पंजीयन, धान खरीदी की तैयारियां, नामांतरण, सीमांकन और जरूरी प्रमाणपत्रों का काम पूरी तरह ठप होने से ग्रामीण हर रोज दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। अब देखना होगा कि 48 घंटे के इस अल्टीमेटम के बाद प्रशासन क्या रुख अपनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: डेढ़ करोड़ की चरस संग महिला गिरफ्तार, प्रेमी जेल में

04 Nov 2026

शटडाउन के बावजूद चालू हुई 11 हजार की लाइन, करंट से प्राइवेट लाइनमैन गंभीर रूप से झुलसा

04 Nov 2026

भोजपुरी सुरों से गुलजार हुई दशहरा मेले की सांस्कृतिक एकादशी

03 Nov 2026

Meerut: बुढ़ाना गेट चौकी के पास चल रहा था मिनी कसीनो, 26 गिरफ्तार, करीब 5 लाख कैश बरामद, जुआरियों ने पुलिस से की हाथापाई

03 Nov 2026

Meerut: पीवीवीएनएल में हुई जनसुनवाई में आई 22 शिकायतें, अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई के दिये निर्देश

03 Nov 2026
विज्ञापन

Meerut: अलेक्जेंडर क्लब में योगांजलि की मासिक सभा में धूमधाम से मनाया गया दिवाली उत्सव, महिलाओं ने खेला डांडिया

03 Nov 2026

यूपी चुनाव: अखिलेश बोले- सीटों की संख्या में मत उलझिए, जीतिए और सीट पाइए

03 Nov 2026
विज्ञापन

Meerut: द ग्रैंड सोसाइटी में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया दीपावली महोत्सव

03 Nov 2026

Meerut: दिपावली के मौके पर रंग-बिरंगी लाइटों से सजी दुकानें, खरीदारी के लिए लोगों में उत्साह

03 Nov 2026

वाराणसी: डालमंडी सड़क चौड़ीकरण पर क्या बोले अखिलेश यादव ?

03 Nov 2026

वाराणसी: अखिलेश यादव ने पीड़ित महिला को दी एक लाख रुपये की आर्थिक मदद

03 Nov 2026

होशियारपुर में पूर्व मंत्री के घर ईडी की रेड खत्म, 40 घंटे तक खंगाले रिकॉर्ड

गाजीपुर: 16 लीटर अवैध शराब के साथ बिहार का युवक गिरफ्तार

03 Nov 2026

फरीदाबाद: राजा नाहर सिंह स्टेडियम का निर्माण कार्य अधूरा, फैंस को करना होगा अभी और इतना इंतजार

03 Nov 2026

चंदौली: अखबार में लपेटकर, पर्स और कपड़ों में छिपाकर बिहार पहुंचाते थे शराब; 18 महिलाओं समेत 33 गिरफ्तार

03 Nov 2026

चंदौली: लाई-चूड़ा की दुकान की आड़ में चल रहा था पटाखों का गोदाम, 525 किलो पटाखे बरामद

03 Nov 2026

कानपुर: पुलिस पिकेट के पास व्यापारी की कार से 90 हजार रुपये का बैग ले उड़े स्कूटी सवार

03 Nov 2026

गुरुग्राम: चार नवंबर से शुरू होगी राज्य स्तरीय स्केट हॉकी प्रतियोगिता

03 Nov 2026

एमपी: पुणे से सतना लौटा था दंपती, डेंगू ने ली पति की जान; सात माह की गर्भवती पत्नी सदमे में

03 Nov 2026

हनुमान जयंती पर सप्त शुद्धि, अथर्वशीर्ष महा गणपति हवन के साथ पंच दिवसीय अनुष्ठान शुरू

03 Nov 2026

पलवल में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 645 बिना नंबर प्लेट वाहनों के चालान

03 Nov 2026

थोरा गांव का रास्ता कीचड़ से बदहाल

03 Nov 2026

गुरुग्राम में चार नवंबर से शुरू होगी राज्य स्तरीय स्केट हॉकी प्रतियोगिता

03 Nov 2026

फरीदाबाद: एनआईटी 5 में गंदगी और तारों की समस्या से परेशान लोग

03 Nov 2026

एएमयू छात्रसंघ चुनाव अध्यक्ष पद प्रत्याशी नोमान अशरफ से बातचीत

03 Nov 2026

श्रीगंगानगर में कारोबारियों से मांगे 5-5 करोड़ रुपये, लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी से हड़कंप | राजस्थान

03 Nov 2026

दिवाली पर कानपुर को बड़ी राहत, 7 दिन 4 जगह मुफ्त पार्किंग

03 Nov 2026

श्रौत महोत्सव का समापन: प्रीतम भरतवाण के गीतों पर झूमे दर्शक

03 Nov 2026

काशी में अखिलेश का भाजपा पर निशाना, बोले- मां गंगा ने समाजवादियों को दिया आशीर्वाद

03 Nov 2026

दिल्ली विश्वविद्यालय में कल 'अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ' के नारे गूंजेंगे

03 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed