{"_id":"67ac7f0b69f30b735a02d48d","slug":"video-evm-machines-kept-in-strong-room-of-pg-college-in-dhamtari-argument-with-returning-officer","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : धमतरी में पीजी कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम मशीनें, रिटर्निंग अधिकारी से हुई बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : धमतरी में पीजी कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम मशीनें, रिटर्निंग अधिकारी से हुई बहस
धमतरी नगर निगम के चुनाव के बाद ईवीएम मशीनों को पीजी कॉलेज में बने स्ट्रांग रूप में रखा गया है। वहीं आज कांग्रेसी और निर्दलीय पार्षद उम्मीदवार स्ट्रांग रूम निरीक्षण के लिए पहुंचे थे,तभी वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के डिस्प्ले में टाइमिंग को लेकर कांग्रेसी पार्षद उमीदवारों का रिटर्निंग अधिकारी के साथ बहस हो गया। वही बहस के दौरान रिटर्निंग अधिकारी रोने लगी। हंगामा की सूचना मिलने पर कलेक्टर नम्रता गांधी और एसपी मौके पर पहुंचकर हंगामा को शांत कराया।
प्रत्याशियों की शिकायत पर जांच की बात कही गई है। कांग्रेसी और निर्दलीय पार्षद प्रत्याशियों का कहना है कि स्ट्रांग रूम में चार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिसमें से एक कैमरे में करंट टाइमिंग दिख रहा है।जबकि तीन कैमरों की टाइमिंग 3 घंटे पीछे दिख रहा है।ऐसे में उम्मीदवारों ने गड़बड़ी की आशंका जताते हुए रिटर्निंग अधिकारी के साथ बहस हो गई।बहस के दौरान रिटर्निंग अधिकारी रोने लगी।रिटर्निंग अधिकारी उन्हें इस कार्य से अलग करने की मांग कलेक्टर से की है। फिलहाल कलेक्टर का कहना है कि उम्मीदवारों के शिकायतों की जांच की जा रही है और किसी भी गड़बड़ी से इंकार किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।