{"_id":"68dbaa52acdc68d9400a7344","slug":"video-dhamtari-sp-hands-over-lost-and-stolen-mobile-phones-to-their-owners-2025-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"धमतरी पुलिस का अनोखा अभियान: एसपी ने गुम और चोरी हुए मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे, दी ये सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी पुलिस का अनोखा अभियान: एसपी ने गुम और चोरी हुए मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे, दी ये सलाह
अधिकतर देखा जाता है कि चोरी और गुम हुए सामान के वापस मिलने की उम्मीद नहीं के बराबर होता है। लेकिन धमतरी में साइबर सेल की टीम ने चोरी और गुम हुए 108 मोबाइल को रिकवर किया है। जिसको लेकर गांधी मैदान में कार्यक्रम आयोजित कर एसपी के हाथों उनके मालिकों को वापस सौंपा गया। गुम और चोरी हुए मोबाइल को वापस पाकर लोग काफी खुश नजर आए। इस दौरान साइबर ठगी और यातायात नियमों को लेकर लोगों को जागरूक भी किया गया। बता दें कि आज के दौर में मोबाइल लोगों की जिंदगी बन गया है। मोबाइल में कई महत्वपूर्ण जानकारी को लोग सहेज कर रखते है।ऐसे में मोबाइल चोरी होने पर लोग काफी परेशान हो जाते हैं। जिसको गंभीरता से लेते हुए धमतरी पुलिस ने गुम और चोरी हुए मोबाइल को अभियान चला कर 108 मोबाइल को बरामद किए और उसे उसके मालिकों को वापस सौंपा। वहीं दूसरी तरफ पुलिस द्वारा लोगों को कहा गया है कि मोबाइल हमेशा संभालकर रखें। क्योंकि मोबाइल में कई तरह की महत्वपूर्ण चीजें रहती हैं। इसके साथ ही लोगों को साइबर ठगी से भी जागरूक रहने के लिए कहा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।