फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Pickup truck carrying devotees to Siyadehi after visiting Maa Angarmoti overturns; around 25 injured!

छत्तीसगढ़ एक्सीडेंट: धमतरी में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 25 घायल; वाहन में सवार थे करीब 40 लोग

Mon, 12 Oct 2026 07:41 PM IST
धमतरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Mon, 12 Oct 2026 07:41 PM IST
Pickup truck carrying devotees to Siyadehi after visiting Maa Angarmoti overturns; around 25 injured!

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 25 श्रद्धालु घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पिकअप में क्षमता से अधिक करीब 40 लोग सवार थे। सभी श्रद्धालु गंगरेल स्थित मां अंगारमोती के दर्शन कर लौट रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा धमतरी जिले के रुद्री थाना क्षेत्र के अंतर्गत भटगांव आईटीआई के पास हुआ। बालोद जिले के बोहरा गांव के करीब 40 ग्रामीण पिकअप वाहन क्रमांक CG05 AV 8884 में सवार होकर मां अंगारमोती के दर्शन करने गंगरेल आए थे। दर्शन के बाद सभी सियादेही की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भटगांव आईटीआई के पास तेज रफ्तार पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

हादसे के बाद मची चीख-पुकार
पिकअप पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही डायल 112, रुद्री पेट्रोलिंग और वरदान की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय युवाओं और संस्थाओं ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को पहले भटगांव आरोग्य केंद्र पहुंचाया।

इसके बाद शिवा प्रधान ने अपनी दो एंबुलेंस और ऋतुराज फाउंडेशन की एंबुलेंस की मदद से प्रेम साहू और हेमंत प्रधान के साथ मिलकर गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया। बचाव अभियान में डायल 112 के चालक रुद्रनारायण साहू और गणेश साहू ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल
जिला अस्पताल में एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, डॉक्टरों की टीम ने तत्काल इलाज शुरू कर दिया। घायलों में बच्चों और महिलाओं की संख्या अधिक बताई जा रही है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घायलों में 14 वर्षीय चित्रा, 10 वर्षीय लक्ष्य, 35 वर्षीय रुक्मणी, 15 वर्षीय देविका और 11 वर्षीय टेमन शामिल हैं। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम घायलों के उपचार में जुटी हुई है। प्रशासन के अनुसार, सभी घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। इस हादसे ने एक बार फिर मालवाहक पिकअप वाहनों में क्षमता से अधिक लोगों को बैठाकर सफर कराने की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

औरंगाबाद में पतंग की दुकानों पर पुलिस की छापेमारी, VIDEO

12 Oct 2026

जाैनपुर में करंट लगने से बालक की माैत से मातम, VIDEO

12 Oct 2026

मांगों को लेकर शिक्षा सेवा चयन आयोग कार्यालय पर प्रतियोगी छात्रों ने किया प्रदर्शन

12 Oct 2026

जालौन: चोरों का धावा, परिवार के साथ बाहर गए थे यूसुफ, घर लौटे तो टूटे मिले अलमारी के ताले

12 Oct 2026

अपने सांसद पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे राहुल और प्रियंका गांधी? मंडी में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

12 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: देवी जागरण में रातभर झूमे श्रद्धालु, भजनों पर लगाए जयकारे

12 Oct 2026

VIDEO: आश्रम और देवी रोड पर अतिक्रमण की वजह से जाम की समस्या

12 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई दिल्ली में प्रवेश से पहले रोकी गईं बसें

12 Oct 2026

VIDEO: मिशन शक्ति के तहत निकाला मार्च

12 Oct 2026

विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने 1 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मंडी भवन का रखा नींव पत्थर

कुल्लू दशहरा में ठेकेदारी प्रथा के विरोध में उतरे व्यापारी, डीसी से नहीं हो पाई मुलाकात

12 Oct 2026

अमर उजाला संवाद- झूंसी के छतनाग वार्ड में समस्याओं को लेकर मुखर हुए नागरिक

12 Oct 2026

नीलम करवरिया कप : कोरांव और फूलपुर टीम के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला

12 Oct 2026

खाद के लिए पांच दिन से चक्कर लगा रहे किसान, समिति पर ताला डालकर गायब कर्मचारी

12 Oct 2026

बागपत: भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम को बर्खास्त करने की मांग; राहुल गांधी से कार्रवाई की अपील

12 Oct 2026

नगर पंचायत बिठूर अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को होने वाले मतदान के लिए एसपी पश्चिम ने की बैठक

12 Oct 2026

जयंती पर याद किए गए समाजवादी पुरोधा राम मनोहर लोहिया, सपाइयों ने श्रद्धा सुमन किया अर्पित

12 Oct 2026

गुरुद्वारा बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री पर विवाद, आप ने श्री अकाल तख्त को साैंपा ज्ञापन

12 Oct 2026

पुण्य तिथि पर याद किए गए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामचंद्र वैश्य, दी गई श्रद्धांजलि

12 Oct 2026

अलीगढ़ में प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता शुरू, खिलाड़ियों से बातचीत

12 Oct 2026

संविदा दंत चिकित्साधिकारियों ने नियमित नियुक्ति की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

12 Oct 2026

मिशन शक्ति अभियान के तहत निकली यात्रा, विभिन्न स्कूलों की छात्राओं व महिला पुलिस कर्मियों ने लिया हिस्सा

12 Oct 2026

खबर का असर: कुरसौली आरआरसी सेंटर के लिए इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू

12 Oct 2026

कानपुर: कुरसौली नहर पुल मार्ग पर गड्ढे और बजरी से वाहन चालकों को हो रही दिक्कतें

12 Oct 2026

बबीना में भाजपा के कई दावेदार, विधायक बोले- पिछली बार 51 इस बार 60 प्रतिशत पार

12 Oct 2026

किसान की बेटी सिमरन ने एचसीएस परीक्षा में हासिल किया 17वां स्थान, गांव में जोरदार स्वागत

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरे प्रतियोगी छात्र, काबू करने में पुलिस के छूटे पसीने

12 Oct 2026

गुरुग्राम में जगह-जगह जलभराव: बस अड्डा परिसर में बारिश का पानी भरा, काउंटर पर बसें नहीं लग रहीं; यात्री परेशान

12 Oct 2026

छात्रों और पुलिसकर्मियों में तीखी नोकझों, जबरन हिरासत में लिए गए आंदोलनकारी

12 Oct 2026

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़क पर उतरे प्रतियोगी छात्र, जमकर किया हंगामा और नारेबाजी

12 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed