फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   CG: Naxal dump busted in Sukma; 13 weapons and 208 detonators recovered; 46 live cartridges also seized.

सीजी: सुकमा में नक्सल डंप का भंडाफोड़, 13 हथियार और 208 डेटोनेटर बरामद; 46 जिंदा कारतूस भी जब्त

Mon, 12 Oct 2026 09:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 12 Oct 2026 09:48 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने आत्मसमर्पित नक्सलियों की सूचना पर पालाचलमा के जंगलों में नक्सल डंप का भंडाफोड़ किया। तलाशी में 13 हथियार, 208 डेटोनेटर, 46 जिंदा कारतूस और अन्य सामग्री बरामद हुई। अभियान लगातार जारी रहेंगे।

 

विज्ञापन
CG: Naxal dump busted in Sukma; 13 weapons and 208 detonators recovered; 46 live cartridges also seized.
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली सूचना के आधार पर एक बड़े नक्सल डंप का भंडाफोड़ किया है। किस्टाराम थाना क्षेत्र के पालाचलमा गांव के पहाड़ी और जंगल इलाके में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान 13 हथियार, 208 नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर और 46 जिंदा कारतूस समेत भारी मात्रा में गोला-बारूद और अन्य सामग्री बरामद की गई है। जिला बल, जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई को क्षेत्र में सक्रिय नक्सली नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

विज्ञापन


संयुक्त टीम ने चलाया विशेष तलाशी अभियान
नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत जिले के जंगलों और दुर्गम इलाकों में छिपाकर रखे गए हथियारों और विस्फोटक सामग्री की लगातार तलाश की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) रोहित शाह के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम ने 12 अक्टूबर को पालाचलमा के जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने इलाके में एरिया डोमिनेशन और सर्चिंग की। इस दौरान पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया डंप मिला। जवानों ने वहां से हथियारों, गोला-बारूद और अन्य सामग्री को बरामद कर सुरक्षित कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


पढे़ं: कोरिया और प्रतापपुर से पहुंचे 12 हाथी, फसलें बर्बाद, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


डंप से मिले 13 हथियार और 46 जिंदा कारतूस
बरामद हथियारों में दो .303 रायफल, एक सिंगल शॉट, चार बीजीएल लॉन्चर, तीन बारह बोर रायफल, दो भरमार बंदूकें और एक देसी कट्टा शामिल हैं। इसके अलावा मौके से विभिन्न प्रकार के हथियारों के खाली खोखे भी मिले हैं। सुरक्षा बलों ने कुल 46 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। इनमें इंसास मैगजीन के 26 और बारह बोर के 20 जिंदा राउंड शामिल हैं। हथियारों और कारतूसों के अलावा तलाशी अभियान के दौरान 208 नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, एक तीर बम और दो बीजीएल सेल भी बरामद किए गए हैं। मौके से एक वायरलेस सेट, दो चार्जर और एक मैगजीन पाउच भी मिला है। पुलिस ने बरामद सामग्री को सुरक्षित कब्जे में लेकर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

नक्सल विरोधी अभियान जारी रहेंगे
सुकमा पुलिस के अनुसार, जिले में शांति, सुरक्षा और विकास का माहौल मजबूत बनाए रखने के लिए नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेंगे। दुर्गम जंगलों में छिपाए गए हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री का पता लगाने के लिए सुरक्षा बल सर्चिंग अभियान चला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed