{"_id":"6846e3b520936a7c1a00d023","slug":"video-elder-brother-murdered-over-land-dispute-in-bilaspur-four-people-including-a-minor-arrested-2025-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में जमीन विवाद लेकर बड़े भाई की हत्या, नाबालिग समेत चार लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में जमीन विवाद लेकर बड़े भाई की हत्या, नाबालिग समेत चार लोग गिरफ्तार
बिलासपुर के हिर्री थाना क्षेत्र में जमीन विवाद व आपसी बटवारा को लेकर अपने ही बड़े भाई की हत्या करने वाले भाई बहु भतीजा,व नाबालिक सहित 4 को पुलिस ने हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। दरअसल पूरा मामला हिर्री थाना क्षेत्र का है जहां प्रार्थीया ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया की 8 जून के करीब रात 8:30 बजे उनके ससुर खाना खाकर घर के बाहर बैठे थे और वह घर पर बर्तन साफ सफाई कर रही थी और उनके पति भी काम से वापस आकर हाथ पैर धो रहे थे। तभी उनके काका ससुर लेखू राम काकी सास महेशीया और देवर मिलाप,ईश्वर और एक नाबालिक उनके घर पर लाठी,डंडे,सब्बल से लेंस होकल पहुंचे और बाहर बैठे उनके ससुर पर लाठी से ईश्वर ने हमला करने लगा और उनके देवर सहित एक नाबालिक सब्बल लेकर आया और उनके ससुर के पेट में वार कर दिया जिससे अत्यधिक खून निकलने लगा। अचानक हुए घटना पर प्रार्थिया और उनके पति बीच बचाओ किया तो उनके उपर भी मारपीट करने लगे जिससे दोनो बाजू मे स्थित नाली पर गिर गये,,मौका पाकर सभी लोग फरार हो गए।
इस घटना के बाद 108 एंबुलेंस से वह अपने ससुर फेकू राम को बिल्हा अस्पताल लेकर गये जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया इस घटना के बाद उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया पुलिस ने सभी आरोपियों की तलाश कि और लेखू राम ध्रूव महेशिया बाई ध्रुव, मिलाप ध्रुव,ईश्वर ध्रुव व नाबालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो जुर्म कबुल कर लिया गया घटना में प्रयोग डंडा,सब्बल को जप्त कर पुलिस ने सभी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा है। मामले मे चकरभाठा सीएसपी डीआर टंडन ने बताया की परिवार के बटवारा को लेकर इनके बीच विवाद था जो अपने ही बडे भाई को मौत के घाट उतार दिया,हत्या के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।