Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Balod News
›
Shocking details of acid attack on female student in Balod revealed: Alleged lover hatched the plot after she
{"_id":"6ac4bfb39fe0a11c2e0ceb31","slug":"shocking-details-of-acid-attack-on-female-student-in-balod-revealed-alleged-lover-hatched-the-plot-after-she-refused-marriage-both-accused-arrested-within-8-hours-balod-news-c-1-1-noi1492-4803277-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"बालोद: शादी से इनकार पर प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश, दोस्त से छात्रा पर करवाया एसिड अटैक; दोनों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालोद: शादी से इनकार पर प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश, दोस्त से छात्रा पर करवाया एसिड अटैक; दोनों आरोपी गिरफ्तार
बालोद शहर के पॉश इलाके सिंचाई कॉलोनी में लाइब्रेरी से घर लौट रही छात्रा पर हुए एसिड अटैक के मामले का पुलिस ने महज 8 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात के पीछे कोई अज्ञात व्यक्ति नहीं, बल्कि छात्रा का कथित प्रेमी था। पुलिस के मुताबिक, शादी से इनकार और युवती के किसी अन्य युवक से संबंध होने के शक में आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हमला करने की साजिश रची थी।
पुलिस ने मामले में मुख्य साजिशकर्ता यश कुमार सोनकर (20) और कथित हमलावर करण कुंजाम (20) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
शादी से इनकार के बाद रची गई थी साजिश
पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के अनुसार, 5 अक्टूबर की दोपहर करीब 12:30 बजे छात्रा लाइब्रेरी से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने उस पर अचानक एसिड फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। एसिड हमले में छात्रा झुलस गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के साथ तकनीकी साक्ष्यों की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस का संदेह कुंदरूपारा निवासी यश कुमार सोनकर पर गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में यश ने वारदात की साजिश का खुलासा किया।
तीन महीने पहले बनाई थी हमले की योजना
पुलिस के अनुसार, यश ने पूछताछ में बताया कि छात्रा द्वारा शादी से इनकार किए जाने के बाद उसने करीब तीन महीने पहले अपने स्कूल के दोस्त करण कुंजाम, निवासी बीजापुर, के साथ मिलकर एसिड अटैक की योजना बनाई थी। आरोप है कि यश को छात्रा के किसी अन्य युवक से संबंध होने का भी शक था। इसी वजह से उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर छात्रा पर हमला करने की साजिश रची।
गणेश विसर्जन में हमला करने की थी योजना
जांच में सामने आया कि यश ने 26 सितंबर को करण को बालोद बुलाया था। दोनों ने गणेश विसर्जन के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर छात्रा पर हमला करने की योजना बनाई थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने इसके लिए एसिड भी खरीदा था, लेकिन विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने के कारण उन्होंने उस समय हमला करने का फैसला टाल दिया। इसके बाद दोनों ने दूसरे मौके का इंतजार किया।
सुनसान सड़क पर छात्रा को बनाया निशाना
5 अक्टूबर को मौका मिलने पर करण ने छात्रा को सुनसान सड़क पर रोककर उस पर एसिड फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया और तांदुला डैम के रास्ते कोंडागांव की ओर निकल गया। इधर, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी।
कोंडागांव से पकड़ा गया मुख्य हमलावर
यश से पूछताछ के बाद पुलिस को करण कुंजाम के ठिकाने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे कोंडागांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया एसिड और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ के साथ मामले की आगे की जांच कर रही है।
पुलिस ने की लोगों से अपील
पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण ने लोगों से अपील की है कि महिलाओं और युवतियों से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि, छेड़छाड़ या धमकी की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। समय रहते सूचना मिलने से गंभीर घटनाओं को रोका जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।