फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Joyful cries ring out by the roadside: Highway patrol and a medical team act as guardian angels; mother and ne

बालोद: हाईवे पर गर्भवती महिला को हुई तेज प्रसव पीड़ा, सड़क किनारे कराया सुरक्षित प्रसव

Tue, 27 Oct 2026 06:40 PM IST
बालोद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Tue, 27 Oct 2026 06:40 PM IST
Joyful cries ring out by the roadside: Highway patrol and a medical team act as guardian angels; mother and ne
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में हाईवे पेट्रोलिंग और स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से एक गर्भवती महिला का सड़क किनारे सुरक्षित प्रसव कराया गया। महिला अपने पति के साथ सोनोग्राफी कराने बाइक से धमतरी जा रही थी। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर फागुनदहा चौक के पास उसे अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग की टीम पुरूर सरकारी अस्पताल से डॉक्टर और स्टाफ नर्स को लेकर मौके पर पहुंची और सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने 3 किलो 200 ग्राम के स्वस्थ बालक को जन्म दिया। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

सोनोग्राफी कराने जा रही थी महिला
जानकारी के अनुसार, गुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम टेंगनाबरपारा निवासी कुसुमलता सिन्हा अपने पति सतीश सिन्हा के साथ रूटीन चेकअप और सोनोग्राफी कराने बाइक से धमतरी जा रही थीं। रास्ते में नेशनल हाईवे पर फागुनदहा चौक के पास अचानक उन्हें असहनीय प्रसव पीड़ा होने लगी। दर्द बढ़ने के कारण महिला सड़क किनारे बैठ गई। स्थिति को देखते हुए वहां मौजूद राहगीरों ने तत्काल हाईवे पेट्रोलिंग टीम को सूचना दी।

पेट्रोलिंग वाहन से मौके पर पहुंची मेडिकल टीम
सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग दल ने बिना देरी किए पुरूर सरकारी अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर और स्टाफ नर्स को अपने वाहन में बैठाया और घटनास्थल पर पहुंच गया। महिला की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य कर्मियों ने मौके पर ही प्रसव कराने का निर्णय लिया।

सड़क किनारे कराया सुरक्षित प्रसव
मेडिकल टीम ने सड़क किनारे ही सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने 3 किलो 200 ग्राम वजन के स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। प्रसव के बाद हाईवे पेट्रोलिंग दल और स्वास्थ्य कर्मियों ने जच्चा-बच्चा को पुरूर सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें भर्ती कराया गया। इस दौरान हाईवे पेट्रोलिंग और स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई से महिला को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी। परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने इस तत्परता और मानवीय पहल की सराहना की है।
सड़क किनारे प्रसव
सड़क किनारे प्रसव - फोटो : credit
 
सड़क किनारे प्रसव
सड़क किनारे प्रसव - फोटो : credit
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

करवाचौथ से पहले सोलन के बाजारों में उमड़ी भीड़, मेहंदी और खरीदारी के लिए पहुंच रहीं महिलाएं

27 Oct 2026

Video: आईटी कॉलेज में ‘विकसित भारत 2047’ पर सेमिनार, एआई की उपयोगिता पर हुई चर्चा

27 Oct 2026

जगरांव में बस चौक के पास खून से लथपथ युवक का मिला शव

27 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन

Video: स्वामी प्रसाद मौर्य का प्रदेश सरकार पर हमला, बोले- शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा तीनों व्यवस्थाएं ध्वस्त

27 Oct 2026

उत्तराखंड विधानसभा सत्र; बैरियर पर चढ़कर यूकेडी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

27 Oct 2026
विज्ञापन

मेरठ: एमएलसी मतगणना केंद्र पर हंगामा, स्नातक प्रत्याशी विक्रांत वशिष्ठ की दरोगा से तीखी बहस

27 Oct 2026

मुख्यमंत्री सुक्खू का आरोप: भाजपा कार्यालय में पैसे देकर 50 लोग रखे, मेरे खिलाफ बनाते हैं रीलें

27 Oct 2026
विज्ञापन

भाजपा नेता जय प्रकाश जैन टीटू बनिया की झोटा के पिता से अपील-बेटे को सम्मान से विदाई दें

27 Oct 2026

ऊना: बंगाणा स्कूल में एनएसएस शिविर, विधायक विवेक शर्मा ने की शिरकत

27 Oct 2026

हमीरपुर: आरसेटी में अधिकारियों और प्रशिक्षुओं को दिलाई भ्रष्टाचार विरोधी शपथ

बारां: डीएपी खाद के 4200 कट्टे बांटे जाएंगे, किसानों को मिले 2100 टोकन; प्रत्येक किसान को मिलेंगे दो कट्टे

27 Oct 2026

शिमला: वोकेशनल केंद्र में युवतियों ने दिखाया सिलाई और मेकअप का हुनर

27 Oct 2026

ग्वालियर: डबरा में बेखौफ बदमाशों का तांडव, खेत से युवक का अपहरण कर कट्टे की बट से पीटा, अस्पताल में भर्ती

27 Oct 2026

झांसी में डीएपी खाद न मिलने से किसानों का गुस्सा फूटा

27 Oct 2026

शाहजहांपुर: बंदरों से डरकर भागे मासूम की पिकअप की टक्कर से मौत; देखें वीडियो

27 Oct 2026

फॉर्मेल्डिहाइड टैंकर हादसा: केमिकल फैलने से रोकने और टैंकर हटाने के लिए 12 घंटे चला रेस्क्यू, डायवर्जन जारी

27 Oct 2026

Video: ललित ने भाजपा नेताओं और अधिकारियों से की बात, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

27 Oct 2026

गोरखपुर: बिजली के तार से सटा ट्रक, निकली तेज चिंगारी; टला बड़ा हादसा

27 Oct 2026

कुल्लू दशहरा: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के भत्ते में 10% बढ़ोतरी

27 Oct 2026

Video: गांधी भवन में विद्युत पेंशनर्स परिषद का 38वां वार्षिक अधिवेशन, प्रदेश भर से जुटे पेंशनर्स

27 Oct 2026

Video: श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल ‘मन्नू कोरी’ ने रखे विचार

27 Oct 2026

मेरठ: MLC मतगणना स्थल पर 800 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात, एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति रख रहे नजर

27 Oct 2026

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बरेली में मतगणना को लेकर एसएसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण

27 Oct 2026

VIDEO: नवीन गल्ला मंडी में MLC चुनाव की मतगणना जारी, मतपत्रों की छंटाई शुरू

27 Oct 2026

VIDEO: एमएलसी चुनाव...आगरा में हंगामे के बीच मतगणना जारी, सपा पर बेवजह हंगामा करने का आरोप

27 Oct 2026

फरीदाबाद: फिर बढ़ी स्नातक और स्नातकोत्तर में दाखिले की अंतिम तारीख

27 Oct 2026

Video: लखनऊ खंड स्नातक क्षेत्र से प्रत्याशी विजय कुमार बंधु का आरोप

27 Oct 2026

Video: इसाबेला थोबर्न कॉलेज में ‘विकसित भारत’ के संकल्प और संभावनाओं पर विचार गोष्ठी

27 Oct 2026

Video: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर राज्य ललित कला अकादमी में दो दिवसीय लाइव चित्रकला शिविर का आयोजन

27 Oct 2026

लखनऊ ट्रिपल मर्डर: आरोपी के घर बुलडोजर चलाने की मांग; थाना और चौकी प्रभारी निलंबित

27 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed