फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Bihar ›   samastipur-crime-son-killed-father-with-spade-mother-injured

समस्तीपुर में खौफनाक वारदात: पैसे लेकर सॉल्यूशन पीकर लौटा बेटा, कुदाल से पिता पर हमला; मौत

Tue, 15 Sep 2026 02:04 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Tue, 15 Sep 2026 02:04 PM IST
samastipur-crime-son-killed-father-with-spade-mother-injured

समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर मस्जिद के पास सोमवार की आधी रात एक सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। आरोप है कि एक नशे में धुत बेटे ने अपने माता-पिता से विवाद के दौरान कुदाल से पिता के गले पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। बीच-बचाव करने आई मां भी हमले में घायल हो गईं। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे मोहम्मद अरमान को गिरफ्तार कर लिया है।

पैसे मांगे, फिर सॉल्यूशन पीकर घर लौटने का आरोप

बताया जाता है कि सोमवार रात करीब 12 बजे आरोपी अरमान ने पहले अपने पिता से पैसे मांगे। पिता ने उसे पैसे दे दिए, जिसके बाद वह घर से निकल गया। परिजनों के मुताबिक, कुछ देर बाद वह सॉल्यूशन पीकर नशे की हालत में घर लौटा। इसके बाद माता-पिता के साथ उसका विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अरमान ने कुदाल उठा ली और अपने पिता पर हमला कर दिया। कुदाल का वार उनके गले पर लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान घर में चीख-पुकार मच गई। बीच-बचाव करने पहुंची मां भी बेटे के हमले में घायल हो गईं।

अस्पताल में इलाज के दौरान पिता की मौत

मृतक की पहचान मोहम्मद इस्लाम के रूप में हुई है। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल इस्लाम को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र मोहम्मद अरमान को गिरफ्तार कर लिया गया।

परिजनों ने बताई विवाद की पूरी कहानी

मृतक के पुत्र मोहम्मद अरबाज और एक रिश्तेदार मोहम्मद सोहराब ने बताया कि अरमान ने अपने पिता से पैसे मांगे थे। पिता ने उसे पैसे दे दिए थे। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद अरमान सॉल्यूशन पीकर नशे की हालत में घर लौटा और माता-पिता के साथ विवाद करने लगा। विवाद के दौरान उसने कुदाल उठा ली और पिता पर हमला कर दिया। कुदाल का वार गले पर लगने से मोहम्मद इस्लाम गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। बेटे के हमले में मां भी घायल हो गईं।

आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। घायल महिला से भी घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है।

सिवान के रहने वाले थे मोहम्मद इस्लाम

मोहम्मद इस्लाम मूल रूप से सिवान जिले के रहने वाले थे। काम के सिलसिले में वह समस्तीपुर में रह रहे थे। वह मोहनपुर मस्जिद के पास किराये के मकान में रहकर डीएवी स्कूल में काम करते थे। सोमवार की रात घर में शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी वारदात में बदल गया। घटना में परिवार के मुखिया मोहम्मद इस्लाम की जान चली गई, उनकी पत्नी घायल हो गईं और आरोपी पुत्र पुलिस की गिरफ्त में पहुंच गया। आधी रात हुई इस वारदात के बाद मोहनपुर इलाके में भी सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मंडला: हरतालिका तीज पर मंत्री संपतिया उइके का सादगी भरा अंदाज, महिलाओं संग गाए भजन, ढोलक भी बजाई

15 Sep 2026

उज्जैन: भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैष्णव तिलक-त्रिपुंड से सजे बाबा महाकाल, भक्ति में लीन हुए भक्त

15 Sep 2026

VIDEO: सकीट में धूमधाम से निकाली गणेश शोभायात्रा

15 Sep 2026

VIDEO: बेवर में भव्य कलश यात्रा के साथ 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ

15 Sep 2026

VIDEO: सौंख में धूमधाम से निकाली गणेश शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

15 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: यमुना में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, दो निकले बाहर; एक लापता

15 Sep 2026

VIDEO: तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार को राैंदा, युवक की माैके पर ही माैत

15 Sep 2026
विज्ञापन

ऋषिकेश में श्यामपुर फाटक के पास स्विफ्ट और टेम्पो की टक्कर

15 Sep 2026

VIDEO: बप्पा की भक्ति में रंगा हल्द्वानी, गूंजे जयकारे; अलग-अलग स्थानों पर विधि-विधान से हुई प्रतिमाओं की स्थापना

15 Sep 2026

VIDEO: श्रीमद्भागवत कथा में कृष्ण-बलराम की बाल लीलाओं का किया वर्णन, नंदोत्सव की रही धूम

15 Sep 2026

पिथौरागढ़: भारी बारिश से उफान पर आया नाला, तहसील परिसर में घुसा मलबा

15 Sep 2026

चंपावत: खो-खो में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ने मारी बाजी

14 Sep 2026

नैनीताल: नंदा देवी महोत्सव की तैयारियां पूरी, 16 सितंबर को होगा भव्य आगाज

14 Sep 2026

VIDEO: आगरा में 23 साल बाद मोरारी बापू करेंगे कथा, चार्टर प्लेन से पहुंचे संत; बैंडबाजे और पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

14 Sep 2026

VIDEO: कोसीकलां में सराफा की दुकान में चोरी, एसएसपी ने व्यापारियों का दिया आश्वासन; जल्द होगा खुलासा

14 Sep 2026

VIDEO: व्यापारियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक, 72 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर बाजार बंद की चेतावनी

14 Sep 2026

VIDEO: कोसीकलां में सराफा की दुकान में चोरी, व्यापारियों ने दुकानें बंद कर जताया आक्रोश

14 Sep 2026

VIDEO: रालम, बुई, पातों के ग्रामीणों को दरकते पहाड़ के बीच जान जोखिम में डालकर करनी पड़ रही है आवाजाही

14 Sep 2026

VIDEO: टनकपुर में वार्षिक बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू, रविवार को होंगे फाइनल मुकाबले

14 Sep 2026

VIEDO: टनकपुर में सांसद स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित, खिलाड़ी दिखा रहे दमखम

14 Sep 2026

VIDEO: आदि कैलाश मार्ग पर कुलागाड़ में तिनके की तरह बह गया 170 मीटर लंबा बेली ब्रिज

14 Sep 2026

VIDEO: चंद्रावती कॉलेज में संपन्न हुई अंतरमहाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न

लखनऊ: मवैया चौराहा के गणपति पूजन समारोह में उमड़े भक्त, आरती में शामिल हुए लोग

14 Sep 2026

दतिया: पर्चा लिखकर भविष्य बताने वालों को पंडोखर सरकार की खुली चुनौती, एक करोड़ 41 लाख का ऐलान

14 Sep 2026

चार से 15 वर्ष के आयु के खिलाड़ियों ने नोएडा स्टेडियम में दिखाया दम

14 Sep 2026

बरेली: डीआईजी और एसपी सिटी का नाम लिया तो पकड़े गए गुलाटी के गुर्गे

14 Sep 2026

सातवीं के छात्र को प्रिंसिपल ने बेरहमी से पीटा, हाथ टूटा

14 Sep 2026

Baghpat: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

14 Sep 2026

अयोध्या: आज से कई जगह शुरू हुआ गणेश पूजन, जिले में 102 स्थानों पर स्थापित होंगी प्रतिमाएं

14 Sep 2026

हांसी में 40 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

14 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed