फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   young man died in road accident due to collision with tractor in Varanasi

तेज रफ्तार का कहर: बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, मौत से मचा कोहराम; परिजनों ने किया सड़क जाम

Sat, 03 May 2025 07:56 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 03 May 2025 07:56 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। वह बाइक से जा रहा था। इसी बीच बेकाबू ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
young man died in road accident due to collision with tractor in Varanasi
मृतक की फाइल फोटो और घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कपसेठी-बाबतपुर मार्ग पर बाराडीह (मछहा) गांव के समीप शनिवार की शाम बालू लादे हुए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार मोटर मैकेनिक की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने घटनास्थल पर ही शव रख कर बांस-बल्ली लगा कर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; प्यार की हुई जीत: घर छोड़ गई लड़की प्रेमी के साथ पहुंची थाने, घंटों हुई पंचायत फिर रचाई शादी; पुलिस बनी साक्षी
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर कपसेठी, बड़ागांव, मिर्जामुराद और राजातालाब थाने की पुलिस पहुंची। एसडीएम राजातालाब शिवानी सिंह के समझाने-बुझाने पर लगभग तीन घंटे बाद ग्रामीण शांत हुए और 7:30 बजे आवागमन सामान्य हुआ। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि नियमानुसार सभी सरकारी मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Ghazipur News: 11 दिन में 14 बच्चे लापता, तीन बरामद, एक भटकता मिला; रो- रोकर सूख चुके हैं परिजनों के आंसू

young man died in road accident due to collision with tractor in Varanasi
रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

बाराडीह गांव निवासी विजय विश्वकर्मा (18) बाइक से कालिकाधाम की तरफ जा रहा था। वह अपने घर से लगभग 200 मीटर दूर बाराडीह (मछहा) गांव के समीप पहुंचा था। उसी दौरान बरैनी से बालू लादकर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने विजय की बाइक पर पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल विजय को आनन-फानन में कपसेठी स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।



शव लेकर धरने पर बैठे परिजनों को समझाने के लिए चार थानों की फोर्स मौके पर पहुंची, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था। इस बीच ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़ कर आरोपी चालक भाग निकला था। उधर, परिजनों ने बताया कि विजय दो भाई और दो बहनों में छोटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed