फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   14 children missing in 11 days three recovered one found wandering in varanasi

Ghazipur News: 11 दिन में 14 बच्चे लापता, तीन बरामद, एक भटकता मिला; रो- रोकर सूख चुके हैं परिजनों के आंसू

Sat, 03 May 2025 07:06 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 03 May 2025 07:06 PM IST
सार

गाजीपुर जिले में बच्चों के लापता होने की घटना लगातार हो रही है। जिससे लोग सहमे हुए हैं। यहां 11 दिन में 14 बच्चे लापता हुए। जिसमें से तीन बरामद हुए, जबकि एक भटकता मिला। फिलहाल 10 बच्चों की अभी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
14 children missing in 11 days three recovered one found wandering in varanasi
child - फोटो : Freepik

विस्तार

गाजीपुर जिले में महज 11 दिनों में 14 बच्चे लापता हो गए। हालांकि तीन लापता किशोरियों को पुलिस ने बरामद कर लिया। एक बालक भटकता हुआ मिला, जिसके परिजनों का पता लगाया जा रहा है। लेकिन, अभी भी 10 बच्चों का पता नहीं चल पाया है। जमानिया से छह, रेवतीपुर से तीन और करीमुद्दीनपुर थानाक्षेत्र से एक बालक लापता हुआ है। इधर परिजनों के आंसू भी सुख चुके हैं। उनकी सिसकने की पीड़ा ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन


जमानिया कोतवाली क्षेत्र के उमरगंज गांव स्थित ईंट भट्ठे से 22 अप्रैल को एक ही परिवार के तीन बच्चे लापता हो गए। इनमें दो भाई और एक बहन शामिल हैं। जबकि इसी ईंट भट्ठे से अलग-अलग मजदूरों की दो बेटियां और एक बेटा लापता हो गया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Indian Raiwlay: मुश्किल में सफर, महानगरों के लिए ट्रेनों में नहीं मिल रहा टिकट; जनरल में यात्रा करने को मजबूर
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना ने ईंट-भट्ठे पर रहकर मजदूरी करने वाले मजदूरों को सकते में डाल दिया है। करीमुद्दीनपुर थानाक्षेत्र से एक बालक और रेवतीपुर थानाक्षेत्र से एक मई को तीन किशोरियां भी लापता हो गईं। उनकी तलाश पुलिस के चुनौती बनी है। जमानिया में लापता बच्चों की तलाश के लिए जहां पुलिस अधीक्षक ने छह टीमें गठित कर बिंदुवार मामलों को सुलझाने के साथ लापता बच्चों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन अब तक टीम को सटीक लोकेशन तक नहीं मिल सकी है। 

जगह-जगह खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्चों तक पुलिस पहुंचने का प्रयास कर रही है लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है। काफी प्रयास के बाद पुलिस को सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा, जिसमें जमानिया क्षेत्र से लापता बच्चे जाते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन, इसके आगे सुराग नहीं मिल पा रहा है। तब तक करीमुद्दीनपुर थानाक्षेत्र से एक बालक और रेवतीपुर थानाक्षेत्र से तीन किशोरियों के लापता होने की घटना ने पुलिस का सिरदर्द बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed