Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Diwali celebrated in seven yogas three muhurats worship good fortune wealth yoganorth east corner

दिपोत्सव: इस बार सात योग और तीन मुहूर्त में मनेगी दिवाली, सौभाग्य व धन योग में पूजा; जानें ईशान कोण का महत्व

Sun, 08 Nov 2026 01:40 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 08 Nov 2026 01:40 PM IST
सार

दीपावली पर इस बार सात योग और तीन शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी की पूजा होगी। स्थिर लग्न में दोपहर से देर रात तक पूजन किया जा सकेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 11 साल बाद गुरु और केतु सिंह राशि में होंगे। सौभाग्य और धन योग में पूजा के साथ घर के ईशान कोण में भगवान शिव के नाम पहला दीप जलाने का विशेष महत्व रहेगा।

विज्ञापन
Diwali celebrated in seven yogas three muhurats worship good fortune wealth yoganorth east corner
शहर में 53 स्थानों पर मां काली की निशा पूजा होगी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर दिवाली मनाई जाएगी। तीन साल बाद एक बार फिर रविवार को दिवाली मनाई जाएगी। मां लक्ष्मी-गणेश की पूजा सात योग और तीन शुभ मुहूर्त में होगी। दीपावली पर शहर से लेकर गांव तक दीपों का उत्सव मनाया जाएगा। दोपहर एक बजे से ही दिवाली की पूजा शुरू हो जाएगी। वहीं, इस बार 11 वर्ष बाद गुरु-केतु की युति बन रही है। शहर में 53 स्थानों पर मां काली की निशा पूजा होगी।

विज्ञापन


श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के पूर्व अध्यक्ष और प्रख्यात ज्योतिषविद प्रो. नागेंद्र पांडेय ने बताया कि कार्तिक मास की अमावस्या तिथि आठ नवंबर यानी रविवार को सुबह 10:50 बजे से अगले दिन 11:20 बजे तक रहेगी। दीप पर्व होने के कारण दिवाली आठ नवंबर को ही मनाई जाएगी, जबकि उदया तिथि के चलते सोमवती अमावस्या सोमवार को होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दिवाली की पूजा स्थिर लग्न में होती है। स्थिर लग्न तीन प्रकार के होते हैं, जो कुंभ, वृष और सिंह लग्न हैं। कुंभ लग्न में दोपहर एक से 2:30 बजे तक पूजा होगी। इस लग्न में मुख्य रूप से कल-कारखानों और प्रतिष्ठानों में पूजा होती है। वहीं, घरों में पूजा वृषभ लग्न में शाम 5:37 से 7:34 बजे तक होगी। निशाकाल में मां लक्ष्मी और मां काली की महानिशा पूजा सिंह लग्न में रात 12:05 से 2:19 बजे तक होगी। ईशान कोण में भगवान शिव की पूजा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने बताया कि सनातन धर्म में कई रात्रियां होती हैं। दीपावली पर्व को महानिशीथ रात्रि पर्व कहा जाता है। इस बार दीपावली पर गुरु ज्ञान के कारक ग्रह अपने राजा से मिलन के लिए सिंह राशि में हैं और वहां केतु से उनका संबंध है। यह युति 11 वर्ष बाद बन रही है। गुरु 14 जुलाई 2015 को सिंह राशि में आए थे और केतु जनवरी 2016 में सिंह राशि में थे। इसलिए सिंह राशि में इनकी युति करीब 11 साल पहले बनी थी। इस युति से दिवाली पर ज्ञान में शिथिलता रहेगी।

व्यापार के देवता बुध की राशि कन्या में होंगे शुक्र : दिवाली पर स्वाति नक्षत्र पड़ रहा है। इस दौरान आयुष्मान योग, लुम्बक योग, सौभाग्य योग, बुधादित्य योग, धन योग, विमल विपरीत राजयोग और नीचभंग राजयोग भी बन रहे हैं। धन योग के चलते शुक्र व्यापार के देवता बुध की राशि कन्या में रहेंगे। 

102 वर्ष पुरानी वाणी संघ की काली पूजा  53 स्थानों पर बैठेंगी प्रतिमाएं
दिवाली पर जिले में 53 स्थानों पर काली पूजा होगी। बनारस की सबसे प्राचीन काली पूजा वाणी संघ बंगाली टोला की है, जो 1924 में शुरू हुई थी। बंगाली टोला के वाराणसी दुर्गोत्सव सम्मिलनी, केडीए चेतसिंह किला हाता, रामकृष्ण मिशन लक्सा, लंका, शारदा संघ भेलूपुर, बीएचयू मधुवन और बीएलडब्ल्यू समेत लहरतारा स्थित होमी भाभा कैंसर संस्थान के पास पूजा होगी। मूर्तिकार अभिजीत विश्वास ने बताया कि सभी जगह पांच से 10 फीट ऊंची मां काली की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। ये प्रतिमाएं बांग्ला चाल और आदि बांग्ला चाल शैली में बनी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed