{"_id":"681620558ad83b61640e4bd4","slug":"bhadohi-police-got-loving-couple-married-in-temple-of-police-station-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार की हुई जीत: घर छोड़ गई लड़की प्रेमी के साथ पहुंची थाने, घंटों हुई पंचायत फिर रचाई शादी; पुलिस बनी साक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार की हुई जीत: घर छोड़ गई लड़की प्रेमी के साथ पहुंची थाने, घंटों हुई पंचायत फिर रचाई शादी; पुलिस बनी साक्षी
Sat, 03 May 2025 07:26 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 03 May 2025 07:26 PM IST
सार
Bhadohi Latest News: भदोही जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शनिवार को एक प्रेमी जोड़ा थाने पहुंचा तो पुलिस ने दोनों के परिजनों को भी बुलाया। जहां घंटों पंचायत के बाद भी प्रेमी युगल साथ रहने की जिद पर अड़े रहे। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों की शादी कराई गई।
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने थाने के मंदिर में रचाई शादी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही जिले के कोतवाली परिसर में स्थित मंदिर में शनिवार को प्रेमी युगल की शादी कराई गई। उक्त शादी की साक्षी खाकी भी बनी। घंटो पंचायत के बाद जब प्रेमी-प्रमिका नहीं माने तो परिजन उनके आगे झुक गए। शादी के बाद सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। यह शादी चर्चा का विषय बन गई है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
सुरियावां क्षेत्र की एक किशोरी 25 अप्रैल को अचानक घर से गायब हो गई। उसके पिता ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने जांच शुरू किया और दबाव पड़ा तो प्रेमी-प्रमिका शनिवार को सुबह कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Ghazipur News: 11 दिन में 14 बच्चे लापता, तीन बरामद, एक भटकता मिला; रो- रोकर सूख चुके हैं परिजनों के आंसू
विज्ञापन
पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर बुलाया। परिजन पहले तो शादी को लेकर तैयार नहीं हुए। घंटो पंचायत चली, लेकिन प्रेमी-प्रमिका एक दूजे से अलग न होने पर अड़े रहे। स्वजातीय होने से अंतत: परिजन भी मान गए। इसके बाद थाने के अंदर स्थित दुर्गा मंदिर में शादी की रस्म अदा कराई गई। उक्त लड़की की 15 जून को शादी तय की गई थी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन