Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Politics over Ustad Bismillah Khan ancestral home Akhilesh Yadav post causes stir VDA clarifies situation

यूपी: उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के पुश्तैनी घर पर राजनीति, अखिलेश यादव के पोस्ट से हड़कंप; वीडीए ने साफ की स्थिति

Sun, 08 Nov 2026 11:12 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 08 Nov 2026 11:12 AM IST
सार

वाराणसी में भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के पुश्तैनी घर को लेकर सियासत गरमा गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पोस्ट के बाद मामला चर्चा में आ गया। इस बीच परिवार ने पुश्तैनी मकान में संग्रहालय बनवाने की बात कही है। वीडीए ने भी मामले में स्थिति स्पष्ट करते हुए अपना पक्ष सामने रखा है।

विज्ञापन
Politics over Ustad Bismillah Khan ancestral home Akhilesh Yadav post causes stir VDA clarifies situation
उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के पुश्तैनी घर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत रत्न और शहनाई के जादूगर उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के पुश्तैनी मकान को लेकर राजनीति गरमा गई  है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि भाजपा कला और कलाकारों के खिलाफ है। उस्ताद के पोते ने आरोपों को खारिज किया। 

विज्ञापन


उनके मकान के ध्वस्तीकरण को लेकर सोशल मीडिया पर उठे सवालों के बीच वीडीए ने जांच आख्या जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। वीडीए के अनुसार, मकान का ध्वस्तीकरण किसी सरकारी कार्रवाई के तहत नहीं, बल्कि उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के परिवार के लोगों ने कराया है। नगर निगम ने इंस्टाग्राम पर उस्ताद के पौत्र मो. सिब्तैन का 30  सेकंड का वीडियो भी शेयर किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

वीडीए ने कराई जांच

वे संग्रहालय बनवाने की बात कह रहे हैं। वीडीए के सचिव वेद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया (एक्स, फेसबुक) पर प्राप्त शिकायत के क्रम में मामले की जांच कराई गई। जांच में सामने आया कि उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के पौत्र और स्वर्गीय महताब हुसैन के पुत्र मो. सिब्तैन का मकान संख्या सीके 46/63, भीखाशाह गली, सराय हड़हा, चौक, वाराणसी में है। 500 वर्गफीट क्षेत्रफल में निर्मित यह भवन जी प्लस वन तल का था। 

काफी पुराना और जर्जर हो चुका था। परिवार के सदस्यों की ओर से मकान के नवीनीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इसी प्रक्रिया के तहत पुराने भवन के स्ट्रक्चर को ध्वस्त किया जा रहा है, ताकि वहां दोबारा निर्माण कराया जा सके। परिवारजनों ने भवन के पुनर्निर्माण के बाद उसी स्थान पर भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान का संग्रहालय बनवाने की बात कही है।

विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पोस्ट
अखिलेश यादव ने  एक्स पर पोस्ट किया कि जिनके लिए शहनाई नहीं बजी, उनसे और क्या उम्मीद करना? भाजपा और उनके संकीर्ण सोच के संगी-साथी ‘कला और कलाकारों’ के हमेशा खिलाफ रहते हैं क्योंकि इन पुरातनपंथी-रूढ़िवादियों की ये संकरी मानसिकता होती है कि रचनात्मक लोग ही समाज में परिवर्तन की भूमि और भूमिका बनाते हैं। 

सकारात्मक कला सहृदयता को जन्म देती है और सहनशीलता को भी। इसीलिए कला के हर रूप को ये अपने एजेंडे के रास्ते में रोड़ा मानते हैं या फिर कला को अपने एजेंडे के लिए इस्तेमाल करके उसको नकारात्मक बना देना चाहते हैं। जिनके आगे ‘भारत रत्न’ लगा हो उनकी मिलीजुली विरासत को ध्वस्त करना, उनके मान-सम्मान के साथ-साथ ‘भारत’ के मान को भी ध्वस्त करने के समान है। सरकार आने पर हम ‘भारत रत्न बिस्मिल्लाह ख़ान’  की धरोहर को बचाने के लिए ‘श्रवण-संग्रहालय’ बनाएंगे। घोर निंदनीय!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed