फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Samar Singh and Akanksha Dubey preparing for marriage, statements of close relatives

Akanksha Dubey: समर सिंह और आकांक्षा दुबे शादी की तैयारी में जुटे थे, करीबियों के बयान अदालत में पेश

Sun, 21 May 2023 03:34 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 21 May 2023 03:34 PM IST
सार

वाराणसी के सारनाथ स्थित होटल के कमरे में मृत मिलीं भोजपुरी अभिनेत्री के करीबियों ने सारनाथ थाने की पुलिस दोनों एक साल बाद शादी करने की तैयारी में थे। इधर लग रहा था कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं था। 

विज्ञापन
Samar Singh and Akanksha Dubey preparing for marriage, statements of close relatives
आकांक्षा दुबे-समर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी के सारनाथ स्थित होटल के कमरे में मृत मिलीं भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे और गायक समर सिंह एक साल बाद शादी करने की तैयारी में थे। यह तथ्य आकांक्षा दुबे की मौत के बाद सामने आया है। विवेचक के समक्ष आकांक्षा के करीबियों ने जो बयान दर्ज कराए हैं, उसके मुताबिक दोनों की दोस्ती प्रगाढ़ थी। जल्द ही एक दूसरे से शादी करने वाले थे। यह तथ्य अदालत के समक्ष भी पेश किया गया है।हालांकि, आकांक्षा की आत्महत्या के बाद हालात बदल गए। अब समर सिंह व उसका दोस्त जिला जेल में है। समर को जिला जज की अदालत से जमानत नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन


भदोही जिले के चौरी बाजार क्षेत्र के बरदहा गांव निवासी भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे 26 मार्च को सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल में मृत मिली थीं। आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सारनाथ थाने में समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन

रिश्ते में खटास के कारण तनाव में थी आकांक्षा

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे 26 मार्च को सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल में मृत मिली थीं। आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सारनाथ थाने में समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: दो महीने में 365 बार...समर सिंह और आकांक्षा दुबे ने की फोन पर बात, क्या सुलझेगी केस की गुत्थी?

आकांक्षा की हेयर ड्रेसर रेखा मौर्या ने पुलिस के समक्ष जो बयान दर्ज कराया है, उसके मुताबिक एक साल बाद ही आकांक्षा और समर सिंह शादी करने वाले थे, लेकिन दोनों के रिश्ते में इधर कुछ खटास चल रही थी। इसी वजह से आकांक्षा तनाव में रहती थी। रेखा मौर्या के बयान की पुष्टि मेकअप आर्टिस्ट अमित शर्मा ने भी की है।

Samar Singh and Akanksha Dubey preparing for marriage, statements of close relatives
आकांक्षा दुबे, समर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी फिल्मों के निर्देशक मंजुल ठाकुर ने भी बयान दर्ज कराए हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि आकांक्षा व समर एक-दूसरे से प्रेम करते थे। यह जानकारी उन्हें आकांक्षा ने ही दी थी। इधर लग रहा था कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं था। आकांक्षा को जानने वाली इशिका सिंह ने पुलिस को बताया कि आकांक्षा और समर एक-दूसरे के साथ रिलेशन में थे। समर से आकांक्षा शादी करना चाहती थी।
ये भी पढ़ें: पूर्व सांसद धनंजय सिंह और पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर BJP नेता ने खाया जहर, थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

25 मार्च की देर रात आकांक्षा दुबे को सारनाथ स्थित होटल छोड़ने गए संदीप सिंह ने भी पुलिस को बताया कि आकांक्षा और समर एक-दूसरे से प्रेम करते थे। हालांकि आकांक्षा को समर और उसका दोस्त संजय प्रताड़ित करता था, इस वजह से वह दुखी रहती थी

जमानत के लिए हाईकोर्ट में करेंगे अपील

अधिवक्ता वरुण प्रताप सिंह प्रिंस ने बताया कि समर सिंह की जमानत के लिए जल्द ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल करेंगे। तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया था। रिपोर्ट के अनुसार आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या की है। जबकि, मृतका की मां मधु दुबे लगातार कह रही है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। वादी पक्ष पहले यह तो तय कर ले कि आकांक्षा दुबे की हत्या हुई है या उन्होंने आत्महत्या की है।

छह माह से संदीप के साथ कामकाज चल रहा था

Samar Singh and Akanksha Dubey preparing for marriage, statements of close relatives
आकांक्षा दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

समर सिंह ने पुलिस को बयान दिया कि आकांक्षा दुबे विगत छह महीने से वाराणसी के संदीप सिंह के साथ अपने व्यवसाय का संचालन कर रही थी। 25 मार्च की रात आकांक्षा दुबे को होटल छोड़ने संदीप सिंह ही गया था। होटल में प्रवेश करने के दौरान वहां लगे सीसी कैमरे की फुटेज में संदीप सिंह कैद है, लेकिन वहां से बाहर निकलने का उसका कोई फोटो और वीडियो नहीं है। 25 मार्च की रात वह गोरखपुर में था और उससे पहले आकांक्षा या उसके किसी परिजन ने उस पर किसी तरह का आरोप नहीं लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed