फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akanksha Dubey and Samar Singh talked on phone 365 times in two months

Akanksha Dubey: दो महीने में 365 बार...समर सिंह और आकांक्षा दुबे ने की फोन पर बात, क्या सुलझेगी केस की गुत्थी?

Sun, 21 May 2023 04:55 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 21 May 2023 04:55 AM IST
सार

आकांक्षा दुबे और समर सिंह के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों ने दो महीने में 365 बार फोन पर बात की थी। पुलिस के अनुसार 24 जनवरी 2023 से 25 मार्च के बीच समर ने आकांक्षा को 300 बार कॉल किया था। 

विज्ञापन
Akanksha Dubey and Samar Singh talked on phone 365 times in two months
आकांक्षा दुबे, समर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी के सारनाथ स्थित होटल के कमरे में मृत मिलीं भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मौत मामले में नए तथ्य सामने आए हैं। आकांक्षा की हेयर ड्रेसर रेखा मौर्या ने पुलिस के समक्ष जो बयान दर्ज कराया है, उसके मुताबिक एक साल बाद ही आकांक्षा और समर शादी करने वाले थे, लेकिन दोनों के रिश्ते में इधर कुछ खटास चल रही थी। इसी वजह से आकांक्षा तनाव में रहती थी।

विज्ञापन


रेखा मौर्या के बयान की पुष्टि मेकअप आर्टिस्ट अमित शर्मा ने भी की है। आकांक्षा दुबे और समर सिंह के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों ने दो महीने में 365 बार फोन पर बात की थी। पुलिस के अनुसार 24 जनवरी 2023 से 25 मार्च के बीच समर ने आकांक्षा को 300 बार कॉल किया था।
विज्ञापन


वहीं, इसी अवधि में आकांक्षा ने समर को 65 कॉल और दो एसएमएस किया था। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे 26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल में मृत मिली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पूर्व सांसद धनंजय सिंह और पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर BJP नेता ने खाया जहर, थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सारनाथ थाने में समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। दोनों जेल में बंद हैं। समर को जिला जज की अदालत से जमानत नहीं मिल सकी है।

छह माह से संदीप के साथ थी आकांक्षा

Akanksha Dubey and Samar Singh talked on phone 365 times in two months
भोजपुरी अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे का शव होटल में फंदे से लटकता मिला - फोटो : अमर उजाला

समर सिंह ने पुलिस को बयान दिया कि आकांक्षा दुबे विगत छह महीने से वाराणसी के संदीप सिंह के साथ अपने व्यवसाय का संचालन कर रही थी। 25 मार्च की रात आकांक्षा दुबे को होटल छोड़ने संदीप सिंह ही गया था। होटल में प्रवेश करने के दौरान वहां लगे सीसी कैमरे की फुटेज में संदीप सिंह कैद है, लेकिन वहां से बाहर निकलने का उसका कोई फोटो और वीडियो नहीं है। 25 मार्च की रात वह गोरखपुर में था और उससे पहले आकांक्षा या उसके किसी परिजन ने उस पर किसी तरह का आरोप नहीं लगाया था।

समर की जमानत के लिए हाईकोर्ट में करेंगे अपील

Akanksha Dubey and Samar Singh talked on phone 365 times in two months
भोजपुरी गायक समर सिंह - फोटो : अमर उजाला

अधिवक्ता वरुण प्रताप सिंह प्रिंस ने बताया कि समर सिंह की जमानत के लिए जल्द ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल करेंगे। तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया था। रिपोर्ट के अनुसार आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या की है। जबकि, मृतका की मां मधु दुबे लगातार कह रही है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। वादी पक्ष पहले यह तो तय कर ले कि आकांक्षा दुबे की हत्या हुई है या उन्होंने आत्महत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed